1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप-5 टीमें, भारतीय टीम इस नंबर पर

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप-5 टीमें, भारतीय टीम इस नंबर पर

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारतीय टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसमें 2000 छक्कों का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Written By: Abhishek Pandey
Published : Oct 15, 2026 09:47 pm IST,  Updated : Oct 15, 2026 09:47 pm IST
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 इंटरनेशनल का आगाज होने के बाद से अब तक इसमें एक से एक कई शानदार खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर पूरे खेल को एक नई दिशा देने का काम किया। टी20 की शुरुआत होने के बाद से अब तक बल्लेबाजों के खेलने के तरीके में काफी बदलाव आया है, जिसमें वह बड़ी आसानी से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाते हुए दिखाई दिए हैं। ऐसे में हम आपको टी20 इंटरनेशनल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AP

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभी वेस्टइंडीज की टीम टॉप पोजीशन पर काबिज है, जिसमें उनकी तरफ से क्रिस गेल और कायरन पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए देखने को मिले हैं। विंडीज टीम ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 259 मैच खेले हैं, जिसमें वह कुल 2026 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं।
2/6 Image Source : AP

भारतीय क्रिकेट टीम का भी टी20 इंटरनेशनल में दबदबा देखने को मिलता है, जिसमें वह वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को तीन बार जीतने में कामयाब रहे हैं। टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 297 मुकाबले खेले हैं और उसमें कुल 2010 छक्के लगाने में कामयाब रही है, जिसमें अभी भारतीय टीम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है और उसके पास पहली पोजीशन को हासिल करने का शानदार मौका रहने वाला है।
3/6 Image Source : AP

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर है। कीवी टीम ने अब तक इस फॉर्मेट में कुल 267 मुकाबले खेले हैं और उसमें उनकी तरफ से 1585 छक्के लगाए जा चुके हैं।
4/6 Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम जो अब तक सिर्फ एक बार ही टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने में कामयाब हो सकी है वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। पाकिस्तानी टीम ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 304 मैच खेले हैं और उसमें उनकी तरफ से 1507 छक्के लगाए जा चुके हैं।
5/6 Image Source : AP

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम जिनका टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन तो देखने को मिला है लेकिन बड़े मुकाबलों में वह उम्मीद के अनुसार खेलते हुए नहीं दिखे। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभी उनकी टीम पांचवें नंबर पर है, जिसमें उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 235 मुकाबले खेले हैं और 1407 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं।
6/6 Image Source : AP

Advertisement