Published : Oct 15, 2026 05:59 pm IST, Updated : Oct 15, 2026 05:59 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे हड्डियों के बनने की प्रकिया स्लो और डैमेज होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। ऐसे में पुणे स्थित इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता हैं कि बढ़ती उम्र में आप हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं?
2/5Image Source : MAGNIFIC
वजन उठाने वाले एक्सरसाइज़ : अपनी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए रोजाना वेट बेयरिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वाले एक्सरसाइज़ करें। इन वर्कआउट को करने से मांसपेशियों और हड्डियों दोनों को मजबूती मिलती है।
3/5Image Source : MAGNIFIC
विटामिन डी की कमी न होने दें: समय समय पर अपना विटामिन डी चेक करते रहें और उसे कम न होने दें। अगर शरीर में विटामिन डी कम हो तब डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लेना शुरू करें।
4/5Image Source : MAGNIFIC
डाइट में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी न होने दे: डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे कहती है कि अगर आप बढ़ती उम्र में अपनी हड्डियां मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी न होने दें।
5/5Image Source : UNSPLASH
थोड़ी थोड़ी देर में उठकर चलें: लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से हड्डियों और मांसपेशियों पर बुरा असर पड़ता है, इसलिए किसी भी एक जगह पर आधे से एक घंटे तक न बैठें थोड़ी थोड़ी देर में उठकर चलें। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं