नवरात्रि में महिलाएं साड़ी के साथ पैरों की खूबसूरती का भी खूब ध्यान रखती हैं। इस त्योहार के दौरान आलता लगाना शुभ माना जाता है। अगर आप भी नवरात्रि में अपने पैरों को सजाना चाहती हैं, तो यहां देखें बंगाली स्टाइल के लेटेस्ट आलता डिजाइन, जिन्हें आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं।
2/6Image Source : INSTAGRAM - @pooja2w.w
फूलों वाली बेल की डिजाइन: इसमें पूरे पैर को लाल आलता से रंगा गया है। लाल आलता के ऊपर पैर के किनारे-किनारे बहुत ही खूबसूरत फूलों वाली बेल बनाई गई है जो आलता के लुक को प्रभावी बना रही है। आप कुछ इस तरह की डिजाइन भी आज़मा सकती हैं।
बड़ी लाल गोल बिंदी: अगर आपको ट्रेडिशनल स्टाइल में आलता लगाना है तो आप कुछ इस तरह का डिजाइन आज़मा सकती हैं। आलता के लिए यह डिजाइन एवरग्रीन मानी जाती है। इसमें पैरों पर लाल आलता लगाकर पैर के ऊपरी हिस्से के बीच में एक बड़ी लाल गोल बिंदी बनाएं और आपका ट्रेडिशनल आलता डिजाइन तैयार है।
गोल मोटिफ और ज्यामितीय पैटर्न: अगर आपको आलता में ट्रेडिशनल और मॉर्डन कॉम्बिनेशन चाहिए तो गोल मोटिफ और ज्यामितीय पैटर्न को आज़मा सकती हैं। इसमें पैरों पर लाल आलता से पूरी तरह रंगा गया है। लाल आलता के किनारे पर सफेद रंग से रेखाएं बनाई गई है, जो लुक को और अधिक निखारती है। पैर के ऊपरी हिस्से के बीच में एक बड़ी लाल गोल बिंदी बनाई गई है, जिसके चारों तरफ सफेद रंग की छोटी बिंदियों का घेरा सजाया गया है।
5/6Image Source : INSTAGRAM - m.a.s.h.u_
फूल पैटर्न: अगर आपको अपने पंजों पर खूबसूरत फूल के चाहिए तो आप कुछ इस तरह की पैटर्न वाली डिजाइन बना सकती हैं। इसमें आलता से गुलाब, कमल और चमेली के फूलों के डिज़ाइन डिज़ाइन बनाए जाते हैं। ये डिज़ाइन छोटे और बड़े दोनों तरह एक हो सकते हैं।
6/6Image Source : INSTAGRAM - desidrapes
मिनिमल डिज़ाइन: आजकल मिनिमल डिज़ाइन भी खूब ट्रेंड में हैं। अगर आप पूरा पैर नहीं रंगना चाहती हैं तो कुछ इस तरह की मिनिमल डिज़ाइन अपने पैरोँ पर आज़मा सकती हैं। इसमें बड़े फूल बनाएं गए हैं लेकिन आप छोटे छोटे और मिनिमल डिजाइन बना सकती है