1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे', दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट को दिया भरोसा

'अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे', दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट को दिया भरोसा

 Reported By: Atul Bhatia,  Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 15, 2026 04:43 pm IST,  Updated : Oct 15, 2026 05:12 pm IST

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को भरोसा दिया कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दिपके के खिलाफ सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। दिपके ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

delhi police Abhijeet Dipke Connaught Place protest- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस पर प्रदर्शन को लेकर दिया बड़ा बयान। Image Source : PTI

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके ने एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया है। सीजेपी ने 16 अक्टूबर यानी कल एक बार फिर प्रोटेस्ट (लहरा दो तिरंगा) का कॉल दिया है। दिपके ने वीडियो मैसेज जारी कर लोगों से 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आने की अपील की है। हालांकि, प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस में सामान बेचने वाले दुकानदार हाई कोर्ट पहुंच गए और इस विरोध-प्रदर्शन को रोके जाने की अपील की। हाई कोर्ट अभिजीत दिपके को विरोध-प्रदर्शन करने से रोकने का आदेश देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, पुलिस ने कोर्ट को भरोसा दिया है कि वह अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगी।

पुलिस ने कोर्ट में क्या कहा?

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वह कल कनॉट प्लेस में विरोध प्रदर्शन के आह्वान को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और उसके प्रमुख अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने के लिए सभी संभव कदम उठाएगी। हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के इस बयान को रिकॉर्ड पर लिया। बता दें कि बुधवार को कनॉट प्लेस में CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। पुलिस ने हाई कोर्ट को बताया है कि विरोध-प्रदर्शन को नियंत्रित करने और कानून के अनुसार सभी संभव कदम उठाए जाएंगे।

यह दशहरा का वीकेंड- याचिकाकर्ता

यह मामला पालिका बाजार, कनॉट प्लेस में सामान बेचने वाले दुकानदारों की याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया। दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा- "कनॉट प्लेस में सेंट्रल पार्क के बीचों-बीच एक विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। ऐसा लगता है कि हमें निशाना बनाया जा रहा है। यह (विरोध-प्रदर्शन के लिए) कोई सही जगह नहीं है। उन्होंने पहले ही दुकानें बंद करना शुरू कर दिया है। यह दशहरा का वीकेंड है। इस विरोध-प्रदर्शन को रोका जाना चाहिए।"

गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र

अभिजीत दिपके के इस प्रदर्शन के खिलाफ चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने भी मोर्चा खोल दिया है। इन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखकर कनॉट प्लेस पर CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च को परमिशन नहीं देने की मांग की है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने दावा किया है कि 10 अक्टूबर को प्रदर्शन से कारोबार को 2,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

ये भी पढ़ें- अभिजीत दिपके ने कहा- "दिल्ली पुलिस में इंसानियत नहीं, वे वर्दी पहने गुंडे हैं", माता-पिता का भी सामने आया बयान


बांग्लादेश वाले बयान पर घिरीं नेहा बोरा, बीजेपी ने कहा- 'भारत में लोकतंत्र को तबाह करने की साजिश'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।