काली पड़ गई है आपकी फेवरेट ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी? डांडिया नाइट से पहले इस तरह चमकाएं
काली पड़ गई है आपकी फेवरेट ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी? डांडिया नाइट से पहले इस तरह चमकाएं
डांडिया या गरबा नाइट पर रंग-बिरंगे लहंगे और कुर्तियों के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का लुक बेहद शानदार लगता है। लेकिन लंबे समय तक रखे रहने से या नमी की वजह से यह काली पड़ने लगती है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर इसे बिल्कुल नए जैसा चमका सकती हैं।
Published : Oct 15, 2026 07:57 pm IST, Updated : Oct 15, 2026 07:57 pm IST
1/5Image Source : magnific
टूथपेस्ट और पुराना टूथब्रश: यह ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को चमकाने का सबसे कारगर तरीका माना जाता है। इसके लिए थोड़ा सा पेस्ट ज्वेलरी पर लगाएं। फिर पुराने सॉफ्ट ब्रश की मदद से हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक घिसें। घिसने के बाद इसे साफ पानी से धोकर तुरंत सूती कपडे़ से सुखा लें।
2/5Image Source : magnific
बेकिंग सोडा और एल्युमिनियम फॉयल: अगर ज्वेलरी पर बहुत ज़्यादा कालापन जमा हो गया है, तो यह तरीका सबसे बेहतरीन काम करता है। इसके लिए एक कटोरी में एल्युमिनियम फॉयल बिछाएं। उसमें 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा गर्म पानी डालें। इसमें अपनी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। केमिकल रिएक्शन के कारण कालापन अपने आप फॉयल पर आ जाएगा। इसके बाद ज्वेलरी को निकालकर साफ पानी से धोएं और सुखा लें।
3/5Image Source : magnific
नीबू और नमक का मिश्रण: नीबू में मौजूद सिट्रिक एसिड जंग और कालेपन को तुरंत काटता है। इसके लिए आधे नीबू के रस में थोड़ा सा नमक मिलाएं। नींबू के छिलके से या रुई की मदद से ज्वेलरी पर इस मिश्रण को रगड़ें। फिर 2-3 मिनट रगड़ने के बाद साफ पानी से धो लें और अच्छे से सुखा लें।
4/5Image Source : magnific
टैलकम पाउडर: अगर आपकी ज्वेलरी हल्की-फुल्की काली पड़ी है और आप पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं, तो यह तरीका अपनाएं। इसके लिए ज्वेलरी पर थोड़ा सा टैलकम पाउडर या बेबी पाउडर छिड़कें। फिर एक एक साफ और सूखे सूती कपड़े से ज्वेलरी को ज़ोर से पोंछें/रगड़ें। कुछ ही देर में ज्वेलरी में चमक वापस आ जाएगी।
5/5Image Source : magnific
सिरका और पानी: सिरका चांदी और सिल्वर-लुकिंग ज्वेलरी की खोई हुई चमक लौटाने में काफी मददगार है। इसके लिए आधा कप सफेद सिरका में थोड़ा सा पानी मिलाएं। ज्वेलरी को इस घोल में 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद सॉफ्ट ब्रश से हल्का सा रगड़कर साफ पानी से धो लें और सुखा लें।