1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी में हुआ बड़ा उलटफेर, त्रिपुरा ने पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र को हराया, दर्ज की सीजन की पहली जीत

रणजी ट्रॉफी में हुआ बड़ा उलटफेर, त्रिपुरा ने पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र को हराया, दर्ज की सीजन की पहली जीत

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 05, 2026 09:55 pm IST,  Updated : Nov 05, 2026 09:55 pm IST

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में त्रिपुरा की टीम ने सौराष्ट्र के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 133 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। इस मुकाबले से पहले त्रिपुरा को अपने शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

Batsman of Saurashtra- India TV Hindi
सौराष्ट्र के बल्लेबाज Image Source : PTI

रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा की टीम ने सौराष्ट्र जैसी मजबूत और पूर्व चैंपियन टीम को 133 रनों से हरा दिया है। इस सीजन में त्रिपुरा की यह पहली जीत है, क्योंकि इससे पहले उन्हें अपने तीनों मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा था। इस मुकाबले में त्रिपुरा ने पहली पारी में 268 रन बनाए और सौराष्ट्र को सिर्फ 118 रन पर ही ढेर कर दिया। इसके बाद दूसरी पारी में 191 रन बनाकर सौराष्ट्र के सामने जीत के लिए 342 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में सौराष्ट्र की पूरी टीम दूसरी पारी में 208 रन पर ही सिमट गई, और त्रिपुरा ने यह मैच शानदार तरीके से अपने नाम कर लिया।

संदीप सरकार ने झटके 8 विकेट

त्रिपुरा के ऑफ स्पिनर संदीप सरकार ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 15.5 ओवरों में सिर्फ 48 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और 26.3 ओवरों में 81 रन देकर फिर से 4 विकेट झटके। इस तरह उन्होंने पूरे मुकाबले में कुल 8 विकेट अपने नाम किए।

श्रीदम पॉल ने दोनों पारियों में लगाया अर्धशतक

त्रिपुरा की ओर से श्रीदम पॉल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए। उन्होंने पहली पारी में 86 रन और दूसरी पारी में 50 रनों की बढ़िया पारियां खेलीं। इसके अलावा त्रिपुरा के लिए बिक्रमजीत देबनाथ ने भी नाबाद 61 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। त्रिपुरा की ओर से श्रीदम पॉल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक (फिफ्टी) लगाए। उन्होंने पहली पारी में 86 रन और दूसरी पारी में 50 रनों की बढ़िया पारियां खेलीं। इसके अलावा त्रिपुरा के लिए बिक्रमजीत देबनाथ ने भी नाबाद 61 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

कर्नाटक की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर

रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-बी में कर्नाटक की टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर यानी पहले स्थान पर बनी हुई है। कर्नाटक ने दो मैच जीतकर और दो मैच ड्रॉ खेलकर कुल 16 अंक हासिल किए हैं। इसके बाद हैदराबाद 14 अंकों के साथ दूसरे, सौराष्ट्र 13 अंकों के साथ तीसरे और पंजाब 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें

कब खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे, डेट और टाइम नोट कर लीजिए

IND vs SL वनडे मैच का वेन्यू हुआ चेंज, अब किस शहर में खेला जाएगा पहला मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।