भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हो चुका है। अब दूसरे मैच की बारी है। पहला मैच भारत ने पांच विकेट से अपने नाम किया, हालांकि इसमें बारिश ने खलल जरूर डाला, लेकिन आखिर में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा मैच कब खेला जाएगा, ये जान लीजिए, साथ ही ये भी जान लीजिए कि मैच भारतीय समय अनुसार कितने बजे से शुरू होगा।
सात नवंबर को खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मुकाबला
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला जीत लिया है। इसके साथ ही उसकी 1.0 की लीड हो गई है। अब दूसरे मैच की बारी है। जो सात नवंबर दिन शनिवार को खेला जाएगा। पहला मैच ऑकलैंड में हुआ था, लेकिन अब कारवां यहां से वेलिंग्टन जाएगा, जहां सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है। मैच भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। अगर पूरे 50 ओवर का मुकाबला हुआ तो ये ढाई से तीन बजे तक खत्म भी हो जाएगा।
भारतीय टीम के गेंदबाजों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन
पहले मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। खास तौर पर गेंदबाजों ने काफी प्रभावित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम अपने कोटे के पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 40.2 ओवर में ही आउट हो गई। पूरी टीम मिलकर केवल 185 रन ही बना सकी। इसके बाद भारत के सामने 186 रनों का लक्ष्य था, लेकिन दो बार बारिश ने बीच में खलल डाला, इससे ओवर घटा दिए गए।
विराट कोहली के बल्ले से आई जबरदस्त पारी, रोहित शर्मा का नहीं खुला खाता
भारत के सामने 32 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य था, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। हालांकि रोहित शर्मा का शून्य पर आउट होना टीम के लिए चिंता का विषय है। वे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। विराट कोहली ने 51 बॉल पर 74 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। नमन धीर ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027 के क्वालिफायर में सीधी मारी एंट्री, होस्ट के सामने खड़ी हो गई नई मुसीबत
विराट कोहली ने की रिकी पोंटिंग की बराबरी, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इतिहास रचने का मौका