1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़ में बड़ी कार्रवाई, पकड़ी गई नकली खोये की फैक्ट्री, 16 क्विंटल मिलावटी खोया हुआ बरामद

हापुड़ में बड़ी कार्रवाई, पकड़ी गई नकली खोये की फैक्ट्री, 16 क्विंटल मिलावटी खोया हुआ बरामद

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Nov 05, 2026 08:45 am IST,  Updated : Nov 05, 2026 08:45 am IST

हापुड़ में दिवाली के पावन पर्व से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखते हुए देहात क्षेत्र के लालपुर गांव में की गई छापेमारी में भारी मात्रा में तैयार किया जा रहा नकली खोया पकड़ा है।

Food Safety Department conducts raids in Hapur- India TV Hindi
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए लगातार खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए देहात क्षेत्र के लालपुर गांव में छापेमारी करने के साथ भारी मात्रा में तैयार किया जा रहा नकली खोया पकड़ा है। खाद्य सुरक्षा विभाग रातों में बड़ी छापामारी की कार्रवाई कर रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र ने एक गुप्त सूचना के आधार पर हापुड़ देहात क्षेत्र के लालपुर गांव में छापामारी की कार्रवाई की जहां अवैध रूप से भारी मात्रा में नकली खोया तैयार किया जा रहा था और उसे पकड़ने के बाद उस नकली खोये को नष्ट कर दिया गया।

सुरक्षा विभाग की एक विशेष टीम ने की कार्रवाई

हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि गांव लालपुर में मिलावटी खोया तैयार करने की फैक्ट्री चलाई जा रही है। इस पुख्ता सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की एक विशेष टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए लालपुर गांव में संबंधित ठिकाने पर औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके पर लगभग 16 क्विंटल तैयार नकली खोया बरामद किया गया, जिसे पाम ऑयल या वनस्पति घी जैसी हानिकारक चीजों की मिलावट करके बड़े शातिर तरीके से बनाया गया था। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से गुणवत्ता की जांच के लिए खोये के 4 अलग-अलग नमूने भरकर प्रयोगशाला में भेज दिए हैं। साथ ही  लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इस खतरनाक और मिलावटी खोये को बाजार में बिकने से रोकने के लिए प्रशासन ने जेसीबी की मदद से जमीन में बड़ा गड्ढा खुदवाया और पूरे 16 क्विंटल खोये को वहीं दबवाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया।

मिलावटी खोये की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपये

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर बरामद किए गए 16 क्विंटल तैयार नकली खोया को वहीं पर नष्ट कराने का फैसला लिया जिसमें उन्होंने जेसीबी की मदद से जमीन में बड़ा सा गड्ढा खुदवाने के साथ उस खोये को वहीं पर दबा दिया। नष्ट किए गए इस कुल मिलावटी खोये की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है और विभाग ने साफ कर दिया है कि त्योहारी सीजन में आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ उनका यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

(रिपोर्ट - निशांक शर्मा)

ये भी पढ़ें

कानपुर में जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप, लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोग घायल

मिर्जापुर: सपा नेता ने पहले शादी के मंत्रों को बताया गाली, विवाद बढ़ा तो कहा- "मैं इस तरह का कहीं बोला ही नहीं", Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।