1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market Today: आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स ने बड़े उतार-चढ़ाव के साथ शुरू किया कारोबार

Share Market Today: आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स ने बड़े उतार-चढ़ाव के साथ शुरू किया कारोबार

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 17, 2026 09:18 am IST,  Updated : Feb 17, 2026 09:55 am IST

सोमवार को भी बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन अंत में एक बड़ी छलांग के साथ कारोबार बंद किया था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, bel, indigo, infosys, tcs, itc, ntpc,- India TV Hindi
आज फिर लाल निशान में खुला घरेलू शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Today, 17 February, 2026: शेयर बाजार आज एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। हफ्ते के दूसरे दिन, मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 79.48 अंकों (0.10%) की गिरावट के साथ 83,197.67 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 44.80 अंकों (0.17%) के नुकसान के साथ 25,637.95 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि सोमवार को भी बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन अंत में एक बड़ी छलांग के साथ कारोबार बंद किया था। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 650.39 अंकों की तेजी के साथ 83,277.15 अंकों पर और निफ्टी 211.65 अंकों की उछाल के साथ 25,682.75 अंकों पर बंद हुआ था।

निफ्टी के 50 में से 39 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले

मंगलवार को, सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयरों ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया, जबकि बाकी की सभी 21 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 11 कंपनियों के स्टॉक्स ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 39 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले, जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और क्वालिटी वॉल्स इंडिया के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

मंगलवार को हरे निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स के अन्य शेयरों में आज बीईएल के शेयर 1.22 प्रतिशत, इंफोसिस 0.82 प्रतिशत, आईटीसी 0.53 प्रतिशत, एलएंडटी 0.14 प्रतिशत, इंडिगो 0.13 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.12 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.12 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

सेंसेक्स के इन शेयरों ने गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, एटरनल के शेयर 1.77 प्रतिशत, ट्रेंट 1.03 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.86 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.80 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.77 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.63 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.49 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.45 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.40 प्रतिशत, टाइटन 0.39 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.38 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.33 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.31 प्रतिशत, सन फार्मा 0.31 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.30 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.24 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.22 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.12 प्रतिशत, टीसीएस 0.11 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा