1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. बंगलौर से हरियाणा आया गुलाब का फूल बना आकर्षण का केंद्र, 200 रुपये तक है एक पीस की कीमत, देखें तस्वीरें

बंगलौर से हरियाणा आया गुलाब का फूल बना आकर्षण का केंद्र, 200 रुपये तक है एक पीस की कीमत, देखें तस्वीरें

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Feb 07, 2026 02:39 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 02:58 pm IST

हरियाणा के अंबाला में एक पीस गुलाब की कीमत 40 रुपये से 200 रुपये तक पहुंच गई है। यह फूल बंगलौर से अंबाला लाया गया है। इस फूल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बंगलौर से हरियाणा आया गुलाब का फूल बना आकर्षण का केंद्र- India TV Hindi
बंगलौर से हरियाणा आया गुलाब का फूल बना आकर्षण का केंद्र Image Source : REPORTER

अंबाला में आज रोज डे के दिन सुबह से गुलाब खरीदने वालों का तांता लगा हुआ है। इस बार बाजार में बंगलौर से आया गुलाब आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि आज के दिन गुलाब काफी ज्यादा बिक रहे हैं ₹40 से लेकर ₹200 तक का गुलाब इस बार बाजार में आया है। 

गुलाब खरीदने वालों का लगा तांता 

बता दें कि गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है, आज युवा पीढ़ी गुलाब दिवस यानी कि रोज डे मना रही है जिसके लिए बाजारों में आज सुबह से ही गुलाब खरीदने वालों का तांता लगा हुआ है बात करें गुलाब की तो आज के दिन में विभिन्न रंगों की गुलाब बाजारों में बिक रहे हैं और फूलों की दुकानों पर गुलाब के साथ-साथ बुके और टेडी बेयर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

बंगलौर से हरियाणा आया गुलाब का फूल बना आकर्षण का केंद्र
Image Source : REPORTERबंगलौर से हरियाणा आया गुलाब का फूल बना आकर्षण का केंद्र

गुलाब का फूल बना आकर्षण का केंद्र 

इस बारे में जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि बेंगलुरु से आया हुआ गुलाब आकर्षण का केंद्र बना हुआ है यह गुलाब 10 दिन तक खराब नहीं होता वहीं आज रोज डे की वजह से सुबह से ही गुलाब की डिमांड काफी ज्यादा बड़ी हुई है लोग आकर गुलाब खरीद रहे हैं और अपने चाहने वालों को दे रहे हैं। 

बंगलौर से हरियाणा आया गुलाब का फूल बना आकर्षण का केंद्र
Image Source : REPORTERबंगलौर से हरियाणा आया गुलाब का फूल बना आकर्षण का केंद्र

दुकानदार ने बताया कितने में बिक रहा गुलाब का फूल

एक दुकानदार ने बताया कि सुबह से ही लोग गुलाब का फूल खरीदने आ रहे हैं। गुलाब की क्वालिटी के हिसाब से रेट रखे गए हैं। एक पीस गुलाब की कीमत 40 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है। एक पीस गुलाब की कीमत, 40, 50, 70 और 100 रुपये रखे गए हैं। इसके अलावा 200 रुपये तक गुलाब के फूल हैं। डैडी बीयर और चॉकलेट डे के हिसाब से भी फूल रखे गए हैं। 

वैलेंटाइन डे आज से शुरू

बता दें कि आज से वैलेंटाइन डे की शुरुआत हो चुकी है। 7 फरवरी यानी आज रोज डे है। इस दिन प्रेमी जन गुलाब के फूल एक-दूसरे को देते हैं। 8 फरवरी को प्रपोज़ डे है। 9 फरवरी को चॉकलेट डे तो 10 फरवरी को टेडी डे है। 11 फरवरी को प्रॉमिस डे तो 12 फरवरी को हग डे है।

रिपोर्ट- कृष्ण बाली, अंबाला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।