1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा के मंत्री अनिल को लगी चोट, दोनों पैरों में फ्रैक्चर के बावजूद गाना गुनगुनाते दिखे, देखें वीडियो

हरियाणा के मंत्री अनिल को लगी चोट, दोनों पैरों में फ्रैक्चर के बावजूद गाना गुनगुनाते दिखे, देखें वीडियो

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Feb 17, 2026 12:25 pm IST,  Updated : Feb 17, 2026 12:32 pm IST

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने घर पर फिसल गए जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने विज को एक महीने तक रेस्ट करने की सलाह दी है। चोट लगने के बाद मंत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गाना गुनगुनाते दिख रहे हैं।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज- India TV Hindi
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज Image Source : REPORTER

अंबालाः हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज घर में गिरने से घायल हो गए हैं। विज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। मंत्री के दोनों पैरों में गर्म पट्टियां लगाई गई हैं। जानकारी के मुताबिक अनिल विज को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर में भी आराम कर रहे हैं।

चोट लगने के बावजूद गाना गुनगुनाते दिखे मंत्री अनिल विज

चोट लगने के बाद अनिल विज का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि चोट के बावजूद विज का जज़्बा कम नहीं हुआ। पट्टियां बंधी होने के बाद भी वे “चल री सजनी अब क्या सोचे…” गुनगुनाते नज़र आए। उनका यह अंदाज़ समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, जबकि खुद विज ने अपने अंदाज़ से साफ कर दिया है कि हौसला अब भी बुलंद है।

यहां देखें वीडियो

मंत्री के टखनों के आसपास चोटें

जानकारी के मुताबिक, मंत्री के टखनों के आसपास चोटें आई हैं और उन्हें एक महीने तक पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है। पिछले साल विज के बाएं पैर के अंगूठे में भी फ्रैक्चर हो गया था। उस समय वह चोट लगने के बावजूद मीटिंग और पार्टी प्रोग्राम में जाते रहे। फ्रैक्चर की पुष्टि तब हुई जब लगातार दर्द और सूजन के कारण उनका एक्स-रे टेस्ट हुआ थ।

विधानसभा सत्र में शामिल होने पर सस्पेंस

बता दें कि 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होना है। हर बार सदन में अपने तेवरों और बेबाक बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले विज इस बार शायद सदन में नजर न आएं। डॉक्टरों की सलाह को देखते हुए माना जा रहा है कि वे सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। विज की गैरमौजूदगी की अटकलों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। विपक्ष और सत्ता पक्ष—दोनों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या विज स्वास्थ्य लाभ के बावजूद सदन में पहुंच पाएंगे या नहीं।

रिपोर्ट- कृष्ण बाली, अंबाला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।