1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: प्रिवेंटिव अरेस्ट के बाद जेल भेजे जाएंगे अभिजीत दिपके? रत्ना सिंह ने दिल्ली पुलिस से पूछा सवाल
  Live Now

LIVE: प्रिवेंटिव अरेस्ट के बाद जेल भेजे जाएंगे अभिजीत दिपके? रत्ना सिंह ने दिल्ली पुलिस से पूछा सवाल

 Written By: Kajal Kumari
 Updated : Oct 17, 2026 09:07 am IST

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया गया, फिर उन्हें प्रिवेंटिव अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं, हिरासत में ली गई आईसा नेता नेहा बोरा को रिहा कर दिया गया है। जानें पल पल के अपडेट्स...

अभिजीत दिपके प्रिवेंटिव अरेस्ट- India TV Hindi
अभिजीत दिपके प्रिवेंटिव अरेस्ट

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को एक सहयोगी के आवास से हिरासत में ले लिया और उन्हें लेकर चली गई। उसके बाद आज सुबह पता चला है कि अभिजीत दिपके को प्रिवेंटिव अरेस्ट किया गया है और आज उनकी कोर्ट में पेशी होगी। उनपर अशांति फैलाने के आरोप लगे हैं। वहीं, सीजेपी की वकील रत्ना सिंह ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस से पूछा है कि अभिजीत दिपके को कहां रखा गया है। रत्ना सिंह ने ट्वीट में लिखा है, दिपके कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, पुलिस ने आईसा नेता नेहा बोरा को रिहा कर दिया है। 

जानें पल पल के अपडेट्स...

 

Live updates :अभिजीत दिपके प्रिवेंटिव अरेस्ट, नेहा बोरा रिहा

Auto Refresh
Refresh
  • 9:07 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    आज भी बंद है सेंट्रल पार्क

    दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को आज भी बंद किया गया है।

  • 8:58 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

    अभिजीत दिपके को आज एसईएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिपके की सुनवाई से पहले मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

  • 8:47 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    आठ दिन में दिपके पर दो बार कार्रवाई

    आठ दिन में दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार कार्रवाई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। अगले दिन वे रिहा हो गए थे।

  • 8:24 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सौरव और आशुतोष के बाद दिपके भी जाएंगे जेल?

    कॉकरोच जनता पार्टी के दो नेता, सौरव दास और आशुतोष रांका पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। दोनों नेताओं की प्रिवेंटिव गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। तो क्या अब अभिजीत दिपके को भी अदालत जेल भेज सकती है।

  • 8:19 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    कॉकरोच जनता पार्टी का ट्वीट-ये गलत है

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अभिजीत दिपके की रिहाई की मांग की है। CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अभिजीत दिपके को अब तक रिहा नहीं किया गया है। सीजेपी ने इसे गलत बताया है।

  • 7:58 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    अभिजीत को रिहा किया जाना चाहिए-नेहा बोरा

    अभिजीत को रिहा किया जाना चाहिए। मुझे तो पता भी नहीं था कि उसे हिरासत में लिया गया है। जिन अन्य प्रदर्शनकारियों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है, उन्हें भी तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। 

  • 7:49 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    डर पैदा करने के लिए अवैध हिरासत का इस्तेमाल-रिहा होते ही बोलीं नेहा बोरा

    हिरासत से रिहा होने के बाद, नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को बिना किसी ठोस वजह के हिरासत में लिया जा रहा है और घंटों तक कैद में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई का मकसद आम नागरिकों के बीच डर पैदा करना है।

  • 7:48 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    रत्ना सिंह का बड़ा आरोप-दिपके की लोकेशन नहीं मिल रही

    CJP की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि दिपके का ठिकाना "अज्ञात" है और रत्ना सिंह ने ये भी दावा किया कि वकीलों की उनसे मुलाकात नहीं हुई है।

  • 7:29 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    जेल भेजे जा सकते हैं दिपके?

    रात में दिल्ली पुलिस ने बताया था, अभी तक पुलिस का प्लान ये है, अभिजीत दीपके और नेहा बोरा दोनो सुबह मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित SEM कोर्ट मे पेश करेंगे। दोनो के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज होगा..दोनों को हिरासत मे लिए 24 घंटो के पहले कोर्ट मे पेश किया जाएगा। दीपके ने बॉन्ड तोड़ने का उलंघन किया है, पिछली बार इसी शर्त के साथ छोड़ा गया था, इस बार जेल भेजा जा सकता है।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।