ZIM vs IRE Live Cricket Score: T20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मैच आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, बारिश के कारण ये मुकाबला रद्द गया। इस मैच के रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रही। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। मुकाबला रद्द होने के बाद आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच 1-1 अंक बांटा गया।
अब तक आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम कुल 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से दोनों टीमों ने 8-8 मैच जीते हैं। इस बीच 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। दोनों टीमें अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ 2 बार आपस में भिड़ी थी, जिसमें से एक मैच आयरलैंड ने जीता और एक मैच को जिम्बाब्वे ने अपने नाम किया है। वहीं आज खेले गए मैच में बारिश ने पानी फेर दिया।
आयरलैंड ने अपने पिछले मैच में ओमान को 96 रन से हराया था। उस मुकाबले में आयरिश टीम ने पहले खेलते हुए 235/5 का स्कोर बनाया था। आयरलैंड की टीम एक बार फिर अपने बल्लेबाजों से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। जिम्बाब्वे की बात करें तो उन्होंने अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए जोरदार जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद जिम्बाब्वे की टीम आत्मविश्वास से लबरेज थी। अब जिम्बाब्वे की टीम अपना अगला मैच श्रीलंका से 18 फरवरी को खेलेगी।
आयरलैंड की टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में अपने सभी ग्रुप स्टेज मैच खेल चुकी है। उन्होंने कुल 4 मैच खेले जिसमें से उन्हें एक में जीत मिली और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। उनकी टीम फिलहाल तीसरे नंबर पर है।
जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ये मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब रही।
जिम्बाब्वे की टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप बी का हिस्सा है। उनकी टीम ग्रुप स्टेज में दो मैचों में दो जीत दर्ज कर चुकी है और उनके खाते में 4 अंक हैं। सिकंदर रजा की टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।
पल्लेकेले में बारिश रुक चुकी है और इस वक्त दोनों अंपायर मैदान का इंस्पेक्शन कर रहे हैं। ग्राउंड स्टाफ ने अपना काम शुरू कर दिया है, वो लोग इस वक्त कवर्स पर मौजूद एक्स्ट्रा पानी को हटा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की टीम को जिम्बाब्वे के बाद अब श्रीलंका से भी हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हार मिली है। मुकाबले में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने आसानी से 18 रन का टारगेट हासिल कर लिया था।
जिम्बाब्वे की टीम ने अपना पिछला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वहां उन्होंने कंगारू टीम को 23 रनों से हराया था। इस जीत के बाद ही जिम्बाब्वे के लिए सुपर-8 का रास्ता काफी आसान हो गया था।
जारी टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के प्रदर्शन की बात करें तो वहां उन्होंने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से आयरलैंड को एक मैच में जीत मिली है। वहीं दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
अगर जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ये मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है तो उस स्थिति में दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांटे जाएंगे और जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी। इसके साथ ही इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त हो जाएगा।
पल्लेकेले से फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। वहां बारिश रुक चुकी है और मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। अब अगर वहां बारिश नहीं होती है तो फिर थोड़ी देर में टॉस होने की पूरी संभावना है।
पल्लेकेले में बारिश लगातार हो रही है। वहां से अभी तक राहत भरी कोई खबर सामने नहीं आई है। अब अगर मैच शुरू होता है तो वहां ओवर्स में कटौती की जाएगी। 5-5 ओवर का मैच के लिए कट ऑफ टाइम 6:15 है।
पल्लेकेले में इस वक्त बारिश हो रही है। पिच और मैदान पर कवर्स लगे हुए हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पल्लेकेले में शाम 7 बजे तक बारिश होने की संभावना है। पल्लेकेले में शाम 4 बजे 49%, शाम 5 बजे 51% और शाम 6 बजे 55% बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अब देखना ये होगा कि यह मुकाबला हो पाता है या नहीं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबले में उन्हें जीत मिली है। उन्होंने अपने पहले मैच में ओमान और दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। आज का मैच जीतकर जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में जगह बनाना चाहेगी।
अगर बारिश के कारण ये मैच रद्द हुआ, तो जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो जाएगा।
पल्लेकेले में बहुत हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिसकी वजह से कवर्स ढके हुए हैं। मैदान से अब तक कोई राहत भरी खबर नहीं आई है।
टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान में आने वाले थे, लेकिन बारिश हो रही है। आज टकर और सिकंदर रजा की टीमों के बीच आज जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है।
टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट, बेंजामिन कैलिट्ज, सैम टॉपिंग
जिम्बाब्वे आज सुपर-8 में जगह बनाने के इरादे से उतरेगा। ऑस्ट्रेलिया की हार के साथ उनका अगले राउंड में जाने का रास्ता साफ हो गया है।
श्रीलंका के पल्लेकेले में जिम्बाब्वे और आयरलैंड का आमना-सामना होने जा रहा है। जिम्बाब्वे के लिए यह मैच काफी अहम है। ऑस्ट्रेलिया की नजरें भी इस मैच पर टिकी होंगी।
संपादक की पसंद