1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, अहम मैच में 8 विकेट लेकर मचाई सनसनी, कब खुलेंगे टीम इंडिया के दरवाजे?

मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, अहम मैच में 8 विकेट लेकर मचाई सनसनी, कब खुलेंगे टीम इंडिया के दरवाजे?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 17, 2026 12:33 pm IST,  Updated : Feb 17, 2026 01:11 pm IST

मोहम्मद शमी ने गेंद से कहर बरपाते हुए जम्मू-कश्मीर के खेमे में खलबली मचा दी। शमी ने अकेले ही 8 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Mohammed Shami - India TV Hindi
मोहम्मद शमी Image Source : PTI

Mohammed Shami: एक तरफ जहां टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे धाकड़ तेज गेंदबाज रेड बॉल से घरेलू क्रिकेट में कहर बरपा रहे हैं। मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मैच में अकेले ही 8 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। शमी ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अहम मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। शमी ने अपनी रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और बेहतरीन सीम पोजिशन से जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 22.1 ओवर में 90 रन खर्च करते हुए 8 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत शमी ने एक बार फिर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है।

कब होगा शमी का कमबैक?

बता दें, मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में खेला था, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का फाइनल मैच था। तब से ही शमी टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे हैं। इस साल भारतीय टीम को कई टेस्ट सीरीज खेलनी हैं, जिनमें इंग्लैंड दौरा भी शामिल है। ऐसे में सिलेक्टर्स के लिए शमी को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।

बंगाल ने ली बढ़त

कल्याणी के बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के इस दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल ने अपनी पहली पारी में 328 रन बनाए, जिसमें सुदीप कुमार घरामी ने 146 रनों की अहम पारी खेली। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम पलटवार करने की कोशिश की, लेकिन मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी चलते 302 रनों पर सिमट गई। शमी ने जहां 8 बल्लेबाजों का शिकार किया। आपको जानकर हैरानी होगी की शमी की यह परफॉर्मेंट उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का बेस्ट प्रदर्शन है। शमी के अलावा मुकेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस तरह बंगाल की टीम पहली पारी के आधार पर 26 रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही।

यह भी पढ़ें:

इंग्लिश क्रिकेटर ने 29 साल की उम्र में रिटायरमेंट का किया ऐलान, क्रिकेट जगत हैरान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल