Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'सीएम सरमा आना चाहते हैं मेरे घर, आज रात लूंगा आखिरी फैसला', कांग्रेस से इस्तीफे के बाद बोले भूपेन कुमार बोरा

'सीएम सरमा आना चाहते हैं मेरे घर, आज रात लूंगा आखिरी फैसला', कांग्रेस से इस्तीफे के बाद बोले भूपेन कुमार बोरा

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Feb 17, 2026 12:58 pm IST, Updated : Feb 17, 2026 01:05 pm IST

असम से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बोरा ने कहा कि वह आज रात अंतिम फैसला लेंगे कि आखिर करना क्या है। उन्होंने साफ कहा कि वह रंगनाडी से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। वह उनकी जन्मभूमि है।

भूपेन कुमार बोरा और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा- India TV Hindi
Image Source : ANI AND PTI भूपेन कुमार बोरा और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा

असम कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक ड्रामा देखने को मिल रहा है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सीनियर नेता भूपेन कुमार बोरा ने सोमवार सुबह पार्टी से इस्तीफा देकर सनसनी मचा दी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा ईमेल के जरिए भेजा था। पार्टी के शीर्ष नेता उन्होंने मनाने में लगे रहे। वहीं, आज भूपेन बोरा मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने आज दावा किया कि सीएम सरमा भी उनसे मिलना चाहते हैं।

अभी इस्तीफा वापस नहीं लिया

भूपेन बोरा ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी इस्तीफा वापस नहीं लिया है, बल्कि परिवार और सहयोगियों से सलाह-मशविरा करने के लिए मंगलवार सुबह तक का समय मांगा है। उन्होंने कहा, 'इस्तीफा भेज दिया गया है, लेकिन आलाकमान ने इसे स्वीकार नहीं किया। मैं फैसला कल सुबह तक लूंगा।'

दो नेताओं को दिखाया अपना इस्तीफा

कांग्रेस से अपने इस्तीफे पर भूपेन कुमार बोरा ने कहा, 'कल (सोमवार), नागांव से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और CLP लीडर देबब्रत सैकिया मेरे घर आए। उनके सामने, मैंने बाकी सभी नेताओं से कहा कि वे मेरा इस्तीफा लेटर देखें, और मैंने प्रद्युत बोरदोलोई और देबब्रत सैकिया को यह अधिकार दिया कि अगर इन दोनों नेताओं को यकीन हो जाता है कि भूपेन कुमार बोरा गलत हैं और हां, भविष्य में ऐसा कभी नहीं होगा, तो मैं अपना इस्तीफा वापस ले लूंगा।' 

पूरा दिन करूंगा इंतजार

बोरा ने कहा, 'आज सुबह, प्रद्युत बोरदोलोई ने मुझे फोन किया। मैं पूरा दिन इंतजार करूंगा और अगर प्रद्युत बोरदोलोई और देबब्रत सैकिया मुझे यकीन दिला पाते हैं कि हां, यह असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) है, तो मैं अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए तैयार हूं।'

यह APCC नहीं, यह अब APCC (R) है 

उन्होंने कहा, 'यह APCC नहीं है, यह अब APCC (R) है। इसलिए मैं APCC(R) में काम करने के लिए तैयार नहीं हूं। अभी यह मेरी जानकारी और समझ के हिसाब से APCC (R) नहीं है। यह AGPP, NCP, TMC जैसा APCC(R) है। यह APCC (R) के अंदर है। आप जाकर एनालाइज करें।'

6 पॉलिटिकल पार्टी से मिले प्रपोजल

कांग्रेस से अपने इस्तीफे पर भूपेन कुमार बोरा ने कहा, 'कांग्रेस नेताओं और वर्करों के मन में पहले से ही लड़ाई चल रही है कि हम APCC में रहेंगे या APCC (R) से बाहर होंगे। आज तक किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है कि मैं शामिल होऊंगा या नहीं। लेकिन मुझे छह पॉलिटिकल पार्टियों से 6 प्रपोजल मिले हैं। कल, किसी BJP नेता, किसी BJP MP, MLA ने मुझसे कॉन्टैक्ट नहीं किया।

मेरे घर आना चाहते हैं सीएम सरमा- बोरा

उन्होंने कहा, 'असम से सिर्फ एक सीनियर जर्नलिस्ट कल वह मुझसे मिले और उन्होंने मुझे बताया कि चीफ मिनिस्टर हिमंत बिस्व सरमा मेरे घर आना चाहते हैं। मैंने कहा ठीक है, अभी मैं किसी पॉलिटिकल पार्टी का मेंबर नहीं हूं। कोई भी मेरे घर आ सकता है। मैं आने वाला चुनाव लड़ूंगा। मैं एक प्लान पर काम कर रहा था कि मैं रंगनाडी से चुनाव लड़ूंगा क्योंकि वह मेरी जन्मभूमि है मैं आज रात आखिरी फैसला लूंगा।'

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement