1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. सूरजकुंड मेले में झूला टूटने का Live VIDEO आया सामने, घटना के समय मौजूद थी भारी भीड़

सूरजकुंड मेले में झूला टूटने का Live VIDEO आया सामने, घटना के समय मौजूद थी भारी भीड़

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 07, 2026 11:38 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 11:47 pm IST

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला टूट गया। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें झूला टूटते हुए देखा जा सकता है।

सूरजकुंड मेले में झूला टूटने का वीडियो आया सामने। - India TV Hindi
सूरजकुंड मेले में झूला टूटने का वीडियो आया सामने। Image Source : REPORTER INPUT

फरीदाबाद: शहर के प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मेले में एक झूला टूटने की वजह से करीब 13 लोग घायल हो गए हैं, जबकि एक पुलिस अधिकारी की मौत भी हो गई है। पुलिस के मुताबिक सूरजकुंड मेले में शाम करीब छह बजे यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त झूले पर करीब 26 लोग सवार थे। इसी दौरान झूला टूटकर गिर गया। इससे झूले पर सवार और आस-पास खड़े लोगों को भी चोट लगी है। सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा और पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक पार्थ गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच गए।

हादसे का वीडियो आया सामने

वहीं अब सूरजकुंड मेले में हुए हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लोगों को झूले पर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान झूले के आस-पास भी लोग खड़े दिख रहे हैं। आस-पास खड़े लोग झूले का वीडियो भी बना रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि झूला लोगों को कभी ऊपर तो कभी नीचे लेकर आता है। इसी दौरान झूले से आवाज आती है और वह टूटकर नीचे गिर जाता है। झूला टूटने की वजह से उसपर सवार लोगों को चोट लगी। इसके अलावा आस-पास खड़े लोग भी झूले की चपेट में आ गए। लोगों को बचाने के दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। 

एक पुलिस अधिकारी की हुई मौत

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृत अधिकारी की पहचान पलवल पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद के रूप में की गई है, जो मेला ड्यूटी पर थे और पुलिस लाइन, पलवल में तैनात थे। उन्होंने बताया कि प्रसाद मूल रूप से मथुरा के रहने वाले थे और मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले थे। पुलिस ने बताया कि झूला बहुत तेज गति से ऊपर-नीचे हो रहा था, तभी अचानक उसका एक सिरा टूट गया, जिससे वह जमीन से करीब 2-3 फुट ऊपर हवा में लटक गया। हादसा होते ही आसपास के दुकानदार और पुलिसकर्मी पीड़ित को बचाने के लिए दौड़ पड़े। इनमें झूला परिसर के सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रसाद भी शामिल थे। 

यह भी पढ़ें-

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, अचानक टूटकर गिरा झूला; कई लोग घायल, एक की मौत

रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे लोग, ऊपर से भरभराकर गिरा मकान; कई लोग दबे

जनकपुरी हादसे पर CM रेखा गुप्ता ने अपनाया कड़ा रुख, सभी विभागों के लिए आठ-सूत्रीय सुरक्षा निर्देश जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।