1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे लोग, ऊपर से भरभराकर गिरा मकान; 2 लोगों की मौत

रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे लोग, ऊपर से भरभराकर गिरा मकान; 2 लोगों की मौत

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 07, 2026 10:28 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 12:05 am IST

कोटा में एक मकान गिरने से कई लोग मलबे के नीचे दब गए हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय लोग नीचे की नॉनवेज की दुकान में खाना खा रहे थे। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका।- India TV Hindi
मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका। Image Source : REPORTER INPUT

कोटा: जिले के जवाहर नगर थाना इलाके के तलवंडी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान गिरने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मकान गिरने से उसमें कई लोग दबे हुए हैं, और फिलहाल 2 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां नॉनवेज की दुकान है, जहां लोग खाना खा रहे थे। इस बिल्डिंग की उपरी मंजिल पर काम चल रहा था। ऐसे में यह बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। स्पष्ट रूप से यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि जिस समय बिल्डिंग गिरी उस समय कितने लोग काम कर रहे थे और कितने दुकान के अंदर थे, लेकिन लोगों के फंसे होने की बात सामने आ रही है।

रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे लोग

जानकारी के अनुसार कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। सूचना पर पुलिस टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीमें मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि तलवंडी इलाके में इस बिल्डिंग के अंदर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। घटना के समय कुछ ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। इसके अलावा 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। एतियात के तौर पर इलाके में बिजली बंद करवा दी गई है। 

पीछे की बिल्डिंग में चल रहा था काम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। रात करीब 9 बजे के अचानक ब्लास्ट की आवाज आई और बिल्डिंग नीचे गिर गई। अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थीं। इस बिल्डिंग के पीछे की बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा है। डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि ये बिल्डिंग एकदम से धंसी है। काफी लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की टीम समय पर मौके पर पहुंच गई है। 8-10 लोगों को निकाला गया है। कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। (इनपुट- दिनेश कश्यप)

यह भी पढ़ें-

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, अचानक टूटकर गिरा झूला; दर्जनों लोग घायल, एक की मौत

जनकपुरी हादसे पर CM रेखा गुप्ता ने अपनाया कड़ा रुख, सभी विभागों के लिए आठ-सूत्रीय सुरक्षा निर्देश जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।