1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के भरतपुर से कांग्रेस के दिग्गज नेता विश्वेन्द्र सिंह ने दिया इस्तीफ़ा, सामने आई कलह की बात

राजस्थान के भरतपुर से कांग्रेस के दिग्गज नेता विश्वेन्द्र सिंह ने दिया इस्तीफ़ा, सामने आई कलह की बात

 Reported By: Manish Bhattacharya,  Written By: Kajal Kumari
 Published : Oct 02, 2026 09:38 am IST,  Updated : Oct 02, 2026 11:00 am IST

भरतपुर के दिग्गज नेता, राजघराने के विश्वेन्द्र सिंह ने पार्टी में हुई कलह की वजह से कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है। निकाय चुनाव के बाद उनकी कुछ दिनों पहले प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के साथ बयानबाज़ी हुई थी।

भरतपुर के दिग्गज नेता विश्वेन्द्र सिंह- India TV Hindi
भरतपुर के दिग्गज नेता विश्वेन्द्र सिंह Image Source : TWITTER

Highlights

  • राजस्थान कांग्रेस में कलह
  • दिग्गज नेता विश्वेन्द्र सिंह ने दिया इस्तीफ़ा
  • प्रदेश अध्यक्ष से हुई थी नोकझोंक

राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई है। भरतपुर के दिग्गज नेता, राजघराने के विश्वेन्द्र सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है। पार्टी में हुई कलह की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है। कुछ दिनों पहले ही पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा और विश्वेन्द्र सिंह के बीच काफ़ी बयानबाज़ी हुई थी, जिसके बाद डोटासरा ने विश्वेन्द्र सिंह के ख़िलाफ़ रिपोर्ट भेजी थी। उसके बाद से उन्हें  निष्कासित करने की तैयारी की जा रही थी। विश्वेन्द्र सिंह ने निकाय चुनाव में पार्टी की हार के लिए टिकट वितरण को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर सवाल उठाए थे।

विश्वेंद्र सिंह ने फेसबुक पोस्ट किया, पूछा सवाल

पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा, भरतपुर-डीग कांग्रेस का बंटाधार- जिम्मेदार कौन? उन्होंने लिखा, नगर निकाय में कांग्रेस की हार का एक ही कारण है- दोनों जिलाध्यक्षों ने चहेतों को टिकट बांटे और असली कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया। जनता ने सबक सिखा दिया। पहले निकाय चुनाव में जनता को इन लोगों ने कब्र में दफनाया था, लेकिन जनता अब भी तैयार बैठी है। इस बार चुनाव में जनता दोनों जिलाध्यक्षों और इनको बचाने वाले प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को उसी कब्र में दफनाने को तैयार है।

कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात
सिंह ने आगे लिखा कि ‘ये सीएम का गृह जिला है। यहां कांग्रेस मजबूत होनी चाहिए थी, पर इन लोगों ने पार्टी को डूबो दिया. प्रदेश अध्यक्ष मूक-बधिर बना बैठा है। जब तक ये दोनों कुर्सी पर हैं, कांग्रेस का उठना नामुमकिन है। प्रदेश नेतृत्व होश में आओ।

निकाय चुनाव में हार के बाद गरमाई सियासत
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस को हार मिली और हार के बाद पार्टी के अंदर की खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर सीधे निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। विश्वेंद्र सिंह ने चुनाव में टिकट बंटवारे से लेकर डोटासरा के परिवार से जुड़े पुराने भर्ती मामलों तक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग भी की है।

ये भी पढ़ें:
भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'उनके सभी नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।