1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. शादी समारोह में झगड़े के बाद इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर हत्या, दूल्हे समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

शादी समारोह में झगड़े के बाद इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर हत्या, दूल्हे समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 13, 2026 09:22 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 09:22 pm IST

गुरुग्राम में एक शादी समारोह के दौरान बिजलीकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बीच किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे बिजलीकर्मी की मौत हो गई।

शादी समारोह में बिजलीकर्मी की गोली मारकर हत्या। - India TV Hindi
शादी समारोह में बिजलीकर्मी की गोली मारकर हत्या। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गुरुग्राम: शहर में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक मृतक टेंट हाउस में लाउट लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बीच किसी ने नशे की हालत में फायरिंग कर दी, जिससे गोली लाइट का काम कर रहे बरकत को जा लगी। फिलहाल इस मामले में मृतक के ससुर की शिकायत पर दूल्हे सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।  

बिजली को लेकर हुआ था विवाद

दरअसल, पूरा मामला पटौदी के पास का बताया जा रहा है, जहां एक शादी समारोह के दौरान बिजली को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक बिजलीकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पटौदी थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के निवासी बरकत के रूप में हुई है। वह श्री श्याम टेंट हाउस के साथ बिजलीकर्मी के रूप में काम करता था। टेंट हाउस के मालिक विकास ने रंसिका गांव में रमणंद के बेटे अमनदीप की शादी के लिए टेंट लगाने का ठेका लिया था। 

एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को जब बरकत लाइटिंग का काम कर रहा था, तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत एक युवक ने गोली चला दी। गोली बरकत को लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरकत के ससुर की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपी अमनदीप, साहिल और हर्ष (21) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से हर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

अपने ही बेटे की फांसी लगाकर की हत्या, फिर मां भी फंदे ले लटकी; डेढ़ साल पहले हुआ था तलाक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।