सूरत: गुजरात के सूरत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके बच्चे का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर अस्पताल गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मां ने पहले बेटे की फांसी लगाकर हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
फंदे से लटकता मिला दोनों का शव
दरअसल, पूरा मामला सूरत के उमरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां पासपोर्ट ऑफिस के पास एक मां ने अपने बेटे की हत्या कर दी और खुद भी फंदे से लटक कर जान दे दी। मामला तब सामने आया जब मृतक पूनम का भाई अपनी बहन के घर मोबाइल चार्जर लेने गया। जब उसने घर का दरवाजा बाहर से खोला तो चौक गया। बहन ओर भांजा फंदे से लटकते मिले। अंदर से ग्रिल बंद थी। भाई ने फौरन चिल्लाना शुरू किया तो पड़ोस के लोग इकठ्ठा हो गए और ग्रिल तोड़कर घर में गए। दोनों को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया।
जांच में जुटी पुलिस की टीम
पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को घर के अंदर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। डीसीपी निधि ठाकुर ने बताया कि सूरत के उमरा थाने में एक महिला ने अपने 4 साल के बेटे की फांसी लगाकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली है। दोनों को मृत घोषित किया है। पूनम की शादी को पांच साल हुआ था। डेढ़ साल पहले ही पूनम का डाइवोर्स हो गया था। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है कि किस वजह से उन्होंने कठोर कदम उठाया है। हमें घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हम परिवार से भी बात कर रहे हैं अगर परिवार वाले कुछ बताते हैं तो हम जरूर कदम उठाएंगे। (इनपुट- शैलेष चांपानेरिया)
यह भी पढ़ें-