1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बोरिंग की खुदाई में निकली चांदी जैसी चीज, लूटने के लिए कीचड़ में कूद पड़े लोग; Video हुआ वायरल

बोरिंग की खुदाई में निकली चांदी जैसी चीज, लूटने के लिए कीचड़ में कूद पड़े लोग; Video हुआ वायरल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 13, 2026 06:59 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 06:59 pm IST

राजस्थान में बोरिंग की खुदाई के दौरान चांदी जैसी चमकदार वस्तु निकलने से अफरा-तफरी मच गई। यहां लोग बोरिंग से निकलने वाले कीचड़ में से पत्थरों को लूटने लगे। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

बोरिंग की खुदाई में निकली चांदी जैसी चीज। - India TV Hindi
बोरिंग की खुदाई में निकली चांदी जैसी चीज। Image Source : REPORTER INPUT

अरावली की गोद में बसे राजस्थान के अलवर शहर में गुरुवार को हड़कंप मच गया। यहां अलकापुरी कॉलोनी में जलदाय विभाग की बोरिंग खुदाई के दौरान चांदी जैसी चमकदार वस्तु लोगों को नजर आने लगी। यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। वहीं बोरिंग कर्मी, आसपास क्षेत्र के दुकानदार व स्थानीय लोग बोरिंग के दौरान निकलने वाले कीचड़ में से चमकदार वस्तु को खोजने लगे। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बोरिंग की खुदाई में निकली चमकदार वस्तु

गर्मी की शुरुआत से पहले जलदाय विभाग की तरफ से शहर में जगह-जगह बोरिंग करवाई जा रही है। इसी दौरान शहर के अलकापुरी कॉलोनी में शॉपिंग काम्प्लेक्स के बीच में बोरिंग खुदाई का काम 2 दिन पहले शुरू हुआ था। बोरिंग खुदाई के दौरान गुरुवार सुबह अचानक चांदी जैसी चमकदार वस्तु निकलने लगी। यह सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और दुकानदार मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों में इस वस्तु को लूटने के लिए भगदड़ का माहौल हो गया और लोग अपने कपड़े खोलकर बोरिंग से निकलने वाली जमा कीचड़ व मिट्टी के अंदर से इस चमकदार वस्तु को उठाने लगे। स्थानीय दुकानदारों ने मामले की सूचना पार्षद व प्रशासन को दी। तो वहीं प्रशासन मामले की जांच पड़ताल में जुटा है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है की चांदी जैसी चमकदार दिखने वाली यह चीज क्या है।

लूटने की मची होड़

स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही बोरिंग खुदाई के दौरान चांदी निकालने की सूचना लोगों को मिली। तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और लोगों में इसको लूटने को लेकर अफरातफरी मच गई। बोरिंग कर्मी सहित स्थानीय दुकानदार व लोग भी कीचड़ में मिट्टी से चमकदार दिखने वाली वस्तु को इकट्ठा करने लगे और उसको लेकर भागने लगे। मामले की सूचना प्रशासन को दी गई है। यह तो जांच के बाद साफ हो पाएगा की चमकदार दिखने वाली चीज क्या है। लेकिन यह पूरा मामला प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। (इनपुट- नेहा गौड़)

यह भी पढ़ें-

दो दिन पहले दुल्हन बनकर आई थी ससुराल, अब कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश, गांव में सनसनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।