1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. शादी समारोह से बर्तन धोने वाला केमिकल चुराया, शराब समझकर पी गए, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

शादी समारोह से बर्तन धोने वाला केमिकल चुराया, शराब समझकर पी गए, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 13, 2026 11:53 am IST,  Updated : Feb 13, 2026 11:53 am IST

मृतक परिवार के सभी लोग शादियों में बर्तन धोने का काम करते थे। वह बर्तन धोने का केमिकल घर ले गए थे और शराब समझकर पी गए। इससे चार लोगों की मौत हो गई।

Policemen- India TV Hindi
जांच करते पुलिसकर्मी Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक ही परिवार के चार लोगों ने बर्तन धोने वाला केमिकल पी लिया। इससे चारों लोगों की मौत हो गई। घटना गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव की है। यहां एक शादी समारोह में काम करके अपने घर पर लौटने के बाद चार लोगों की मौत हो गई। चारों मृतकों ने तीन दिन पहले एक शादी समारोह में बर्तन धोने का काम ठेके पर लिया था। इसके बाद गुरुवार देर रात शादी समारोह से बर्तन धोने का रसायन साथ लेकर आए और उसको रात में शराब समझकर पी लिया। इससे चार जनों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव सहित आबकारी और चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां भीलवाड़ा जिला कलेक्टर ने पूरे गांव में घर-घर सभी लोगों का हेल्थ चेकअप के निर्देश दिए। वहीं, भीलवाड़ा एसपी ने कहा कि हमने जो भूल वंश रसायन रसायन को शराब समझकर पी है, उसकी बोतल को जप्त कर लिया है और जहां से यह रसायन खरीदा है उस दुकान का भी पता लगा लिया है। जांच की जा रही है, इस मामले में चारों मतृको के शवो का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

पुलिस का बयान

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा की भीलवाड़ा जिले के गंगापुर क्षेत्र आलोली गांव के एक ही परिवार के लोग शादी समारोह में बर्तन धोने का काम करते हैं। यहां अलोली गांव के रहने वाले रतन पिता मसरिया कंजर, सुशीला देवी, जमनी देवी और बदामी देवी कंजर शादी समारोह में बर्तन धोने गए थे। वहां बर्तन धोने के लिए रसायन का उपयोग किया जाता है। इस रसायन की बोतल को यह चारों मृतक भुलवंश चोरी छिपे गुरुवार को घर अपने साथ लेकर आए और गुरुवार शाम इसको शराब समझकर पी लिया, जिसके कारण रतन, सुशीला, जमीनी देवी और बदामी देवी कंजर की मौत हो गई। हमने रसायन की बोतल को जब्त करते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। यह रसायन भीलवाड़ा से एक दुकान से खरीदा है। कौन सा रसायन है, इस बारे में दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, चारों मतृकों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 

जिला कलेक्टर का बयान

भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कहा कि भूल वश रसायन को शराब समझकर पीने से चार की मौत हुई है। घटना का पता चलते ही हमने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग, आबकारी विभाग सहित सभी विभागों की टीम मौके पर पहुंची है और उस रसायन की बारे में आबकारी विभाग, चिकित्सा विभाग व एफ एस एल की टीम जांच कर रही है। वहीं, जिला कलेक्टर के निर्देश पर चिकित्सा विभाग की टीम पूरे गांव में घर-घर पहुंचकर अन्य लोगों के हेल्थ चेकअप की जा रही है। चारों मतृकों के शवो का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इनको कंपनसेशन के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना के तहत इनका पंजीकरण होगा तो उससे राहत दी जाएगी। अगर इन मतृकों का मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में पंजीकरण नहीं होगा तो मुख्यमंत्री सहायता कोष से राहत दी जाएगी। प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत रसायन को शराब समझकर पीने से हुई है।

(भीलवाड़ा से सोमदत्त त्रिपाठी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

जब विदेशी सैलानियों पर अचानक मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, मच गई अफरा-तफरी, देखें Video

बजट पेश करने के बाद दिया कुमारी का पहला बयान, "नकल रोकने के लिए ला रहे एजेंसी"

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।