टीम इंडिया की जीत के 5 बड़े हीरो, इन्होंने पाकिस्तान को पीटकर रख दिया
टीम इंडिया की जीत के 5 बड़े हीरो, इन्होंने पाकिस्तान को पीटकर रख दिया
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक बार फिर से जबरदस्त तरीके से टी20 विश्व कप में पीटने का काम किया है। इस जीत में वैसे तो पूरी भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाया, लेकिन 5 ऐसे खिलाड़ी रहे, जो मैच के रियल हीरो बने। उन्हीं की बदौलत भारत ने करीब करीब एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को धूल चटा दी है।
Published : Feb 15, 2026 11:32 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 11:32 pm IST
1/6Image Source : pti
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक बार फिर से जबरदस्त तरीके से टी20 विश्व कप में पीटने का काम किया है। इस जीत में वैसे तो पूरी भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाया, लेकिन 5 ऐसे खिलाड़ी रहे, जो मैच के रियल हीरो बने। उन्हीं की बदौलत भारत ने करीब करीब एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को धूल चटा दी है।
2/6Image Source : pti
ईशान किशन की पारी: टीम इंडिया का पहला विकेट पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में गिर गया था। इससे टीम इंडिया थोड़ी मुश्किल में थी, लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज ईशान किशन पर इसका जरा सा भी असर नहीं पड़ा। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में धमाकेदार बल्लेबाजी की। किशन ने केवल 40 बॉल पर ही 77 रन ठोक दिए। इसमे 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इससे टीम इंडिया के लिए मैच बन गया था।
3/6Image Source : pti
शिवम दुबे की धमाकेदार पारी: तिलक वर्मा के 25 और सूर्यकुमार यादव के 32 रन के बाद भारत को जरूरत थी कि आखिरी के ओवर्स में कोई बल्लेबाज धमाका करे, ये काम शिवम दुबे ने किया। दुबे ने केवल 17 बॉल पर 27 रन ठोक दिए। इसमें उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। अगर वे रन आउट नहीं हुए होते तो कुछ और रन बनाने में कामयाब हो जाते।
4/6Image Source : pti
हार्दिक पांड्या का पहला ओवर: हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी में तो कुछ नहीं कर पाए। वे पहली ही बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कमाल किया। हार्दिक पांड्या को कप्तान सूर्या ने पहला ही ओवर थमा दिया। इसी ओवर में हार्दिक ने साहिबजादा फरहान को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटक दिया। इससे पाकिस्तानी टीम कभी उबर ही नहीं पाई और नतीजा मैच हार गई।
5/6Image Source : pti
जसप्रीत बुमराह के 2 विकेट: वैसे तो कोलंबो की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार थी, इसके बाद भी भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लेकर कमाल कर दिया। उन्होंने एक ही ओवर में पहले सैम अयूब और इसके बाद सलमान अली को पवेलियन भेज दिया। इससे स्पिनर्स का काम और आसान हो गया।
6/6Image Source : AP
अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती: वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी दो दो विकेट लेकर पाकिस्तान का काम तमाम कर दिया। वरुण ने तीन ओवर में केवल 17 रन देकर दो विकेट लिए, वहीं अक्षर पटेल ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उनके सामने पाकिस्तानी टीम संघर्ष करती हुई नजर आई।