-
Image Source : Instagram/@primevideoin
बॉलीवुड फिल्में अपनी खूबसूरत लव स्टोरीज और म्यूजिक के लिए काफी मशहूर हैं। लेकिन, हिंदी सिनेमा ने कुछ ऐसी फिल्मे भी दी हैं, जिनकी एंडिंग तो हैप्पी नहीं रही, लेकिन ये इश्क से इश्क करना जरूर सिखा देती हैं ये वो फिल्में नहीं हैं जो दिल टूटने को एक अस्थायी पड़ाव के तौर पर दिखाती हैं, बल्कि ये ऐसी फिल्में हैं जो बताती हैं कि हर लव स्टोरी के नसीब में हैप्पी एंडिंग नहीं होती। खामोशी, अलगाव और भावनात्मक संघर्षों से भरी ये फिल्में कुछ बेहद खूबसूरत मगर दिल को तोड़ देने वाली कहानियां हैं, लेकिन अपने आप में ये इमोशन्स का एक ऐसा डोज हैं, जो दिल को सुकून भी दे जाती हैं।
-
Image Source : Instagram/@primevideoin
ओमकारा (2006)- ओथेलो के इस एडाप्टेशन में दिल टूटने को विश्वासघात और अविश्वास के रूप में दिखाया गया है। छल-कपट के कारण प्यार खत्म हो जाता है, जिससे तबाही मच जाती है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान, करीना कपूर और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
-
Image Source : Instagram/@primevideoin
आशिकी 2 (2013)- श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर आशिकी 2 रोमांस से कहीं अधिक त्रासदी पर आधारित है। ये म्यूजिकल लव स्टोरी दिखाती है कि कैसे नशे की आदत और खुद के लिए दिल में बसी हीन भावना प्यार पर भारी पड़ जाता है।
-
Image Source : Instagram/@primevideoin
सनम तेरी कसम (2016)- एक खूबसूरत सी लव स्टोरी के रूप में शुरू हुई यह फिल्म धीरे-धीरे एक दिल दहला देने वाली कहानी में बदल जाती है। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर ये सनम तेरी कसम एक ऐसी फिल्म है जो दिल टूटने को एक अवस्था के रूप में दर्शाती है, न कि एक अस्थायी दौर के रूप में।
-
Image Source : Instagram/@netflix_in
लैला मजनू (2018)- लैला मजनू का यह नया वर्जन दीवानगी और तड़प का जश्न मनाता है। इसमें इंतजार, दिल टूटने और विश्वास के खत्म होने की दास्तान है, जो किसी की भी आंखें नम कर देती है। तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की यह फिल्म दुख को पहले कभी न देखे गए अंदाज में पेश करती है।
-
Image Source : Instagram/@primevideoin
रॉकस्टार (2011)- रॉकस्टार में प्यार तो है, लेकिन दर्द स्थायी है। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। जॉर्डन के रोल में उनका दिल टूटना उनके व्यक्तित्व और काम को प्रभावित करता है, यहां तक कि उस लड़की के जाने के बाद भी जिससे वो प्यार करता है। लेकिन जॉर्डन की जिंदगी में फिर हीर (नरगिस फाखरी) की वापसी होती है, लेकिन उसे पाने के बाद उसे दोबारा खोते देखना एक ऐसा दिल दहला देने वाला अनुभव था।
-
Image Source : Instagram/@primevideoin
लुटेरा- 2013 में आई लुटेरा, ओ. हेनरी की कहानी द लास्ट लीफ से प्रेरित है, जो जुदाई और बलिदान के जरिए दिल टूटने की कहानी को दिखाती है। यह दिल टूटने के दर्द को शांत और संयमित अंदाज में पेश करती है। विक्रम आदित्य मोटवाने की इस फिल्म में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं।