1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बदसूरत महिला' कहकर पत्नी को छोड़ा! अपरा मेहता के दावों पर भड़के दर्शन जरीवाला, बोले- 'वो विक्टिम कार्ड खेल रही हैं'

'बदसूरत महिला' कहकर पत्नी को छोड़ा! अपरा मेहता के दावों पर भड़के दर्शन जरीवाला, बोले- 'वो विक्टिम कार्ड खेल रही हैं'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 02, 2026 06:56 am IST,  Updated : Sep 02, 2026 06:56 am IST

दर्शन जरीवाला ने अब अपनी पत्नी और टीवी एक्ट्रेस अपरा मेहता के उन दावों पर प्रतिक्रिया दी है, जिनमें उनका कहना था कि अभिनेता ने उन्हें 'बदसूरत महिला' कहकर छोड़ दिया था। दर्शन जरीवाला ने अपरा के इन दावों को झूठा बताया है।

apara mehta- India TV Hindi
अपरा मेहता, दर्शन जरीवाला। Image Source : IG/@APARAMEHTAOFFICIAL/@JARIWALLADARSHAN

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सहित कई टॉप टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं अपरा मेहता ने पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए थे, जिसके बाद देखते ही देखते वह सुर्खियों में छा गईं। एक इंटरव्यू के दौरान अपरा मेहता ने अपने पति दर्शन जरीवाला से अलग रहने की वजह पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह और उनके पति दर्शन जरीवाला इसलिए अलग रहने लगे, क्योंकि अभिनेता ने उनसे कहा था कि उनके दिल में अपरा के लिए प्यार खत्म हो चुका है। अपरा ने ये भी दावा किया था कि दर्शन ने उन्हें 'बदसूरत महिला' कहा था। अब दर्शन जरीवाला ने अपरा मेहता के इन दावों पर प्रतिक्रिया दी है और अभिनेत्री के 'बदसूरत महिला कहकर छोड़ने' वाले बयान को झूठा बताया है।

23 साल से अलग रह रहे हैं दर्शन जरीवाला-अपरा मेहता

अपरा मेहता ने बताया था कि वह और दर्शन जरीवाला 23 सालों से अलग रह रहे हैं, मगर अब तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है। अभिनेत्री ने ये भी कहा कि उनके पति जब चाहे घर लौट सकते हैं, वह अब भी उनके साथ रहने को तैयार हैं। अब सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में दर्शन जरीवाला ने अभिनेत्री के इन दावों को गलत बताया है और अपरा मेहता के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने ये भी बताया कि अब तक दोनों का तलाक क्यों नहीं हो सका है।

दर्शन जरीवाला ने अपरा मेहता के दावों को बताया झूठा

दर्शन जरीवाला ने अपरा मेहता के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'एक न्यूरोलॉजिकल घटना होती है, इसमें समय के साथ हमारी यादें भी बदलती रहती हैं। मैं इस पर नरमी से बात करूं तो ये झूठी याददाश्त का मामला कहा जा सकता है। वह ऐसी बातें इसलिए कह रही हैं क्योंकि वह खुद को विक्टिम दिखाना चाहती हैं। इस घटना को जिस तरह बताया गया है, वैसा तो कुछ हुआ ही नहीं। मैं इस तरह का इंसान नहीं हूं जो किसी साधारण दिखने वाली महिला को बदसूरत कहे। मेरे लिए ये बात कहना बिलकुल बेवजह होगा। अगर मैं खुद को अच्छे से जानता हूं तो मैं किसी इंसान को उसके बाहरी रूप के दम पर जज नहीं करूंगा। मैं उसके व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में बात करना पसंद करूंगा।'

क्यों नहीं हुआ तलाक?

दर्शन जरीवाला ने बातचीत के दौरान बताया कि अपरा मेहता से उनका तलाक क्यों नहीं हो पाया। उन्होंने कहा- 'मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका हूं और खुश हूं। मैं अपनी सच्चाई को जानता हूं। जो लोग मुझे अच्छे से जानते हैं, उन्हें पूरी कहानी पता है। हम दोनों ने अपनी बेटी की अच्छी परवरिश पर ध्यान देने का फैसला किया  और इसी के चलते हमारा रिश्ता बदला। मैंने तलाक के लिए अर्जी भी दी थी, लेकिन जज ने खारिज कर दी, क्योंकि आखिरी मौके पर अपरा ने सहमति नहीं दी। वह पहले तलाक के लिए तैयार थीं, लेकिन आखिरी मौके पर अपना फैसला बदल दिया।'

अपरा मेहता का दावा

पिछले दिनों अपरा मेहता ने दावा किया था कि दर्शन जरीवाला ने उन्हें वेडिंग एनिवर्सरी वाले दिन 'बदसूरत महिला' कहकर छोड़ दिया था। उन्होंने 'हाउटरफ्लाई' के साथ बातचीत में कहा कि उनकी वेडिंग एनिवर्सरी वाले दिन उनका दिल तब टूट गया, जब दर्शन ने उनसे कहा कि उनके दिल में अब अपरा के लिए प्यार खत्म हो गया है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि अपरा उनकी जिंदगी की सबसे बदसूरत महिला हैं।

ये भी पढ़ेंः भारत छोड़ दुबई शिफ्ट हुईं मंदना करीमी, फिर भी 6 साल से पीछा नहीं छोड़ रहा स्टॉकर, बोलीं- हैकर से करा रहा ट्रेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन