1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का CJP पर गंभीर आरोप, अभिजीत दिपके का रिएक्शन भी आया सामने

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का CJP पर गंभीर आरोप, अभिजीत दिपके का रिएक्शन भी आया सामने

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 15, 2026 08:20 am IST,  Updated : Oct 15, 2026 08:20 am IST

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए भारतीय युवाओं से CJP के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की थी। अब उनके ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए अभिजीत दिपके ने सवाल उठाया है कि भारत के आंतरिक मामले में दखल देने का अधिकार विदेशी नागरिक को किसने दिया है?

abhijeet dipke- India TV Hindi
मैरी मिलबेन, अभिजीत दिपके। Image Source : X/@MARYMILLBEN/PTI

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन हाल ही में अपने एक पोस्ट के बाद चर्चा में आ गईं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए भारत में चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर नाराजगी जाहिर की और सीजेपी पर आरोप लगाया कि इस प्रोटेस्ट के लिए पार्टी को अमेरिका से फंडिंग मिल रही है। सिंगर ने अपने पोस्ट में लिखा कि सीजेपी को अमेरिका में मौजूद ऐसे दानदाताओं से आर्थिक मदद मिल रही है, जो पीएम मोदी और उनके नेतृत्व के खिलाफ हैं। यही नहीं, अपने पोस्ट में मैरी मिलबेन ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन की भी अपील की। मैरी मिलबेन के इस पोस्ट पर अब सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी प्रतिक्रिया दी है और मैरी से सवाल किया कि उन्हें भारत के आंतरिक मामले में बोलने का अधिकार किसने दिया? जिस पर अब मैरी मिलबेन ने भी पलटवार किया है।

क्या बोली थीं मैरी मिलबेन?

हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी पर अमेरिका से फंडिंग मिलने का आरोप लगाते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें सिंगर ने लिखा- 'भारत के सभी युवा देशभक्तों के लिए, ये चुप रहने का समय नहीं है। अभिजीत दिपके और कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका के उन लोगों से फंडिंग मिल रही है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व के खिलाफ हैं। डरिए मत, मेरे युवा देशभक्तों। आपके प्रधानमंत्री, जिन्होंने 25 साल तक भारत की सेवा की है, 12 साल प्रधानमंत्री के तौर पर और लगातार तीन बार चुने गए। वे मेरे देश की गड़बड़ी फैलाने वाली ताकतों के आगे नहीं झुकने वाले।'

सीजेपी पर भड़कीं मैरी मिलबेन

एक अन्य ने लिखा - 'इन चुनिंदा डोनर्स का दुनियाभर में एक ही तरीका है, कंजर्वेटिव ग्लोबल लीडर्स को निशाना बनाना, उस देश से अमेरिका में पढ़े-लिखे व्यक्ति को ढूंढना और उन्हें वापस देश भेजकर अफरा-तफरी और तबाही मचाने के लिए फंड देना। इनमें से अब तक कोई सफल नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने देश के विकास और शासन को जरूर प्रभावित किया। अब समय आ गया है कि भारत में एक नई आवाज उठे, जो भारत की मिट्टी में पैदा हुई हो और यहीं पली-बढ़ी हो। जो एकजुट हो और 'कॉकरोच पार्टी' की गड़बड़ी फैलाने वाली सोच का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करे। लोकतंत्र और आजादी को बनाए रखने के लिए हमेशा एक जवाबी आंदोलन होना चाहिए।  जागो, युवा देशभक्तों! जागो!'

क्या बोले अभिजीत दिपके?

मिलिबेन की इस पोस्ट पर दिपके ने सवाल उठाते हुए दिपके ने पूछा कि, 'भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार विदेशी नागरिकों को किसने दिया? हम अपने मुद्दों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। हमें अपने देश के मामलों में बाहरी लोगों के दखल की कोई जरूरत नहीं है।'

mary millben
Image Source : X/@MARYMILLBENमैरी मिलबेन ने अभिजीत दिपके को दिया जवाब

मैरी मिलबेन का अभिजीत दिपके को जवाब

मैरी मिलबेन ने अभिजीत दिपके को जवाब देते हुए लिखा - 'अभिजीत दिपके, सच सबको आजाद करता है। तुम्हें भी। और सच यह है, जब तुम सफल नहीं होगे, तो ये अमेरिकी डोनर तुम्हें तुरंत छोड़ देंगे। और तुम सफल नहीं होगे, क्योंकि गैर-कानूनी काम कभी नहीं जीतते। इसके बजाय, अपनी अमेरिकी शिक्षा और टैलेंट का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए करो। PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठो और भारत को आगे बढ़ाने के लिए एक सकारात्मक आवाज बनो। सही काम करने की तुम्हारी हिम्मत का सच तुम्हारे अगले कदमों में दिखेगा। और PM को अमेरिकी समर्थन की जरूरत नहीं है। उनके पास 1.5 अरब बेहतरीन भारतीय नागरिक हैं जो उनका समर्थन करते हैं और 25 सालों से करते आ रहे हैं - 12 साल PM के तौर पर, लगातार तीन कार्यकाल। और 2029 में भी करेंगे। यही सच है।'

ये भी पढ़ेंः अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर क्यों हुआ विवाद? अब माफी मांगकर दी सफाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।