1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. सलमान खान के कमरे में होती थीं पैरानॉर्मल एक्टिविटीज, 'कॉफी विद करण 9' में शेयर किया किस्सा, बोले - 'लाइटें टिमटिमाती थी'

सलमान खान के कमरे में होती थीं पैरानॉर्मल एक्टिविटीज, 'कॉफी विद करण 9' में शेयर किया किस्सा, बोले - 'लाइटें टिमटिमाती थी'

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 14, 2026 10:39 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 10:39 pm IST

'कॉफी विद करण 9' में सलमान खान ने अपने फैमिली होम से जुड़े कुछ अजीब अनुभवों के बारे में बताया। भाईजान ने करण जौहर से कहा कि उन्हें अपने बेडरूम में ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई उनके पीछे खड़ा हो, लेकिन उन्हें कभी डर नहीं लगा और न ही इनसे उन्हें कोई नुकसान पहुंचा।

Salman khan- India TV Hindi
सलमान खान और करण जौहर Image Source : INSTAGRAM/@DHARMATICENT

सलमान खान ने मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। करण जौहर का चैट शो जियो हॉटस्टार पर शुरू हो गया है और इसके पहले एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान नजर आए। बातचीत के दौरान करण ने उस किस्से का जिक्र किया, जब वह 'कुछ कुछ होता है' की कहानी सुनाने सलमान के घर गए थे। उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि सलमान का बेडरूम बहुत छोटा था, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते थे। जैसे ही करण ने घर का जिक्र किया तो सलमान ने बताया कि उन्हें उस बेडरूम में अजीब और डरावनी चीजों का अनुभव हुआ था। इस बारे में बात करते हुए, सुपरस्टार सलमान खान ने पैरानॉर्मल एक्टिविटीज के बारे में खुलकर बताया।

करण जौहर ने सलमान के बेडरूम के बारे में किया जिक्र

'कॉफी विद करण' सीजन 9 के पहले एपिसोड में करण जौहर ने 'कुछ कुछ होता है' की कहानी सुनाने के लिए सलमान के घर जाने का किस्सा सुनाया और बताया, 'जब मैं जब प्यार किसी से होता है के सेट पर आपसे मिलने आया था तो आपकी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक थी। मैं दोपहर 2 बजे पहुंचा था। रात 9 बजे आपने मुझसे कहा कि मैं आपके साथ घर चलूं।' सलमान के घर अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए डायरेक्टर ने कहा, 'पूरा परिवार एक साथ रहता था, जिसमें सलीम खान, सलमा, अरबाज और सोहेल शामिल थे। आपके पास सबसे छोटा कमरा था, जिसमें एक अलमारी और एक बिस्तर था। मैं हैरान था और सोच रहा था, क्या यह सच में सलमान खान का बेडरूम है? जैसे ही हम अंदर गए, आपने अपने कपड़े उतार दिए और पीले शॉर्ट्स में खड़े हो गए। मैं यह कोशिश कर रहा था कि ऐसा न लगे कि मैं आपको देख रहा हूं।'

सलमान खान को बेडरूम में पैरानॉर्मल एक्टिविटीज महसूस हुई

इस बातचीत के दौरान सलमान खान ने अचानक एक ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसने शो का माहौल ही बदल दिया। उन्होंने दावा किया कि उस कमरे में किसी भूतिया साये का एहसास होता था। सुपरस्टार सलमान खान ने कहा, 'मैं उस कमरे में कभी अकेला नहीं रहा। मैं हमेशा किसी ऐसे के साथ रहा, जिसे मैंने कभी देखा नहीं था... बस सुना था। जब भी मैं उस कमरे से बाहर निकलता, लाइटें झिलमिलाने या टिमटिमाती लगती थीं। अलमारियां अपने आप खुल जाती थीं। म्यूजिक सिस्टम अपने आप चालू हो जाता था, जब भी मैं बाथरूम में होता तो मुझे बाहर किसी के होने का एहसास होता था, जो अलमारियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा हो।'

सलमान खान किसके लिए बजाते थे म्यूजिक

उन्होंने आगे कहा, 'इसी तरह मुझे पता चला कि वहां कोई या कुछ तो है।' जब करण ने पूछा कि क्या वह जगह भूतिया थी तो सलमान खान ने कहा, 'भूतिया नहीं, लेकिन किसी की मौजूदगी का एहसास होता था। जब भी मैं म्यूजिक बजाता, मुझे उसकी मौजूदगी महसूस होती थी। इसलिए, मैं उसके लिए म्यूजिक बजाता और कमरे से बाहर चला जाता। बाहर एक बिलियर्ड्स टेबल थी और जब भी हम वहां खेलते तो हमें सुनाई देता था कि कमरे के अंदर कोई है।' जब करण ने पूछा कि क्या इससे उन्हें कभी डर लगा तो सलमान खान ने कहा, 'नहीं, क्योंकि उसने कुछ नहीं किया। मेरी उससे बस यही गुजारिश थी- अगर तुम सच में कोई खूबसूरत औरत हो तो मेरे सामने आओ।'

करिश्मा-सलमान फिर साथ आए नजर

करिश्मा कपूर और सलमान खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। करण उन्हें इस एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर लाए।

ये भी पढ़ें - 'कभी मेरे भी बच्चे होंगे', सलमान खान ने 'कॉफी विद करण 9' में करण जौहर के सामने कही दिल की बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।