1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: एलन मस्क पर भड़के BJP सांसद जनार्दन मिश्रा, कहा- 'दो घूंसा मारूंगा तो भाग जाएगा मस्क'

VIDEO: एलन मस्क पर भड़के BJP सांसद जनार्दन मिश्रा, कहा- 'दो घूंसा मारूंगा तो भाग जाएगा मस्क'

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 15, 2026 08:18 am IST,  Updated : Oct 15, 2026 08:32 am IST

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को बीजेपी सासंद ने दो घूंसा मारने की धमकी दी है। बीजेपी सांसद की ये धमकी मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के सामने दी गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा- India TV Hindi
बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान बाजी को लेकर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने सीधे तौर पर दुनिया के सबसे बड़े अमीर शख्स एलन मस्क को ही लपेटे में ले लिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा अचानक भड़क गए और मंच से ही एलन मस्क को 2 गुच्चा (घूंसा) मारकर भगाने तक की बात कह डाली। सांसद ने कहा की 56 इंच के सीने वाले को कोई नहीं झुका सकता। अगर एलन मस्क को भारत आना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शर्तों पर आना होगा। अगर ऐसा नहीं होगा तो एलन मस्क के 2 गुच्चा (घूंसा) मारूंगा तो भाग जाएगा।

इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी हुए शामिल

दरअसल, रीवा के लक्ष्मण बाग मंदिर परिसर में बिछिया नदी पर नवीन पुल के निर्माण को लेकर बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित सांसद जनार्दन मिश्रा शामिल हुए थे। आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद लोगों को सम्बोधित कर रहें थे। इसी दौरान वह अचानक भड़क गए। उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर शख्स उद्योगपति एलन मस्क पर निशाना साधना शुरू कर दिया। उन्होंने मंच से ही एलन मस्क को जमकर कड़ी फटकार लगाई।

मस्क तो बंदी है वह अपने शर्त पर भारत आए- जनार्दन मिश्रा

सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा की हिंदुस्तान के 56 इंच के सीने वाले को कोई नहीं झुका सकता। कोई उन्हें ताकत नहीं दिखा सकता। वह इस लिए की मस्क तो बंदी है वह अपने शर्त पर भारत आए। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के शर्त पर मस्क भारत मे अलाउ है। अगर शर्त नहीं मानी तो मस्क ठुकराउ है। 2 गुच्चा मरूंगा मस्क को तो वह भाग जाएगा। सांसद ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा की चिंता करने की जरुरत नहीं है। शांति की स्थापना इस देश में जितनी रहेगी उतनी ही इस देश की तरक्की होगी, जिससे इस देश को ताकत मिलेगी और देश की जड़ भी मजबूत होगी।

भारत को दुनिया का नेतृत्व करने की आवश्यकता- डिप्टी सीएम

आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित कर रहे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भी दुनिया का नेतृत्व कर रहे सबसे बड़े विदेशी ताकतों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा की इस मठाधीशी से उन्हें क्या हासिल हुआ? मानवता को क्या मिला? मिसाइलें दागी जा रहीं है, लाशें बिछाई जा रहीं हैं। कीड़े-मकोड़े की तरह लोगों को मारा जा रहा है। इसका मतलब है की जो लोग दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। वह पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। इसलिए अब भारत को दुनिया का नेतृत्व करने की आवश्यकता है। भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। तभी विश्व में शांति स्थापित होगी। क्योंकि दुनिया को एक परिवार मानने वाला कोई देश है तो वह भारत है।

अशोक मिश्रा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

पन्ना में BJP जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा की गाड़ी पर पथराव, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो के शीशे तोड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।