काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड, साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये आसान घरेलू उपाय
काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड, साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये आसान घरेलू उपाय
घरेलू इस्तेमाल, धूल-मिट्टी और हाथों के पसीने की वजह से घर के स्विच बोर्ड अक्सर गंदे और काले पड़ जाते हैं। ऐसे में इन्हें आसानी से साफ करने के लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं।
Published : Sep 01, 2026 04:17 pm IST, Updated : Sep 01, 2026 04:17 pm IST
1/5Image Source : magnific
घरेलू इस्तेमाल, धूल-मिट्टी और हाथों के पसीने की वजह से घर के स्विच बोर्ड अक्सर गंदे और काले पड़ जाते हैं। ऐसे में इन्हें आसानी से साफ करने के लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं।
2/5Image Source : magnific
शेविंग क्रीम: गंदे और चिपचिपे स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए आप शेविंग क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए स्विच बोर्ड पर शेविंग क्रीम लगाकर 1-2 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ब्रश से रगड़कर साफ करें और आखिरी में पोंछ लें।
3/5Image Source : magnific
नेल पेंट रिमूवर या थिनर: अगर स्विच बोर्ड पर लगे दाग बहुत पुराने हैं तो आप नेल पेंट रिमूवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे दाग वाली जगह पर हल्के से रगड़ें, गंदगी तुरंत साफ हो जाएगी।
4/5Image Source : magnific
टूथपेस्ट: टूथपेस्ट की मदद से भी आप आसानी से इसे चमका सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा टूथपेस्ट बोर्ड पर लगाकर पुराने ब्रश से सर्कुलर मोशन में घिसें। इसके बाद साफ और हल्के गीले कपड़े से बोर्ड को अच्छी तरह साफ कर लें।
5/5Image Source : magnific
बेकिंग सोडा और नींबू का रस: इसके लिए एक छोटी कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को स्विच बोर्ड पर लगाएं और 2 से 3 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद एक पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें और अंत में एक सूखे कपड़े से पोंछ दें।