नेपाल में तबाही के बाद जिंदगी समेट रहे लोग, देखिए दर्द और उम्मीद से जुड़ी खास तस्वीरें
नेपाल में तबाही के बाद जिंदगी समेट रहे लोग, देखिए दर्द और उम्मीद से जुड़ी खास तस्वीरें
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद तबाही के बीच जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। लोग मलबे में घर का जरूरी सामान और यादें तलाश रहे हैं। स्कूलों में कीचड़ जमा है, लेकिन बच्चे उसमें से अपने बैग और किताबें तलाश रहे हैं।
Published : Sep 01, 2026 02:23 pm IST, Updated : Sep 01, 2026 02:23 pm IST
1/12Image Source : AP
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में सैकड़ों लोगों की मौत हुई, जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद लोग अपने घरों और स्कूलों से बचा सामान निकालने में जुटे हैं। इन तस्वीरों में तबाही के बीच अपनी चीजें तलाशते लोग, अपनों की यादें और धीरे-धीरे लौटती जिंदगी नजर आ रही है।
2/12Image Source : AP
नेपाल के धादिंग जिले के गलछी स्थित श्री बागेश्वरी माध्यमिक स्कूल में बाढ़ के बाद जमा मिट्टी से भरा एक स्कूल बैग नजर आया। फ्लैश फ्लड का मलबा स्कूल के सामान को पूरी तरह ढक गया है।
3/12Image Source : AP
धादिंग जिले के गलछी स्थित श्री बागेश्वरी माध्यमिक स्कूल में एक छात्रा को मिट्टी और मलबे के ढेर में अपना बैग मिल गया। बैग मिलने की खुशी उसके चेहरे पर साफ नजर आई।
4/12Image Source : AP
नेपाल के धादिंग जिले में बाढ़ से प्रभावित एक घर में एक व्यक्ति मलबे के बीच से अपने सामान को बचाने की कोशिश करता दिखा। उसने घर से कुछ पैसे और मिनरल वाटर की बोतलें बाहर निकालीं।
5/12Image Source : AP
नेपाल के नुवाकोट जिले के देवीघाट इलाके में फ्लैश फ्लड से क्षतिग्रस्त घर से एक स्थानीय निवासी अपना सामान निकालता नजर आया। घर में कीचड़ और मलबा भर जाने के बाद भी वह जरूरी चीजें बचाने में जुटा है।
6/12Image Source : AP
नेपाल के नुवाकोट जिले के देवीघाट में एक निवासी अपने क्षतिग्रस्त और कीचड़ से भरे घर से सामान निकालते हुए पवित्र धार्मिक पुस्तक दिखाता है। बाढ़ के बाद घर का काफी हिस्सा मलबे में बदल गया है।
7/12Image Source : AP
नेपाल के नुवाकोट जिले के देवीघाट इलाके में फ्लैश फ्लड से क्षतिग्रस्त घर से एक निवासी एयर कूलर बाहर निकालता दिखाई दिया। बाढ़ के मलबे के बीच लोग बची हुई उपयोगी चीजों को समेट रहे हैं।
8/12Image Source : AP
नेपाल के नुवाकोट में फ्लैश फ्लड के बाद 4 दिन तक अलग रहने के बाद पालतू डॉगी स्वीटी घर लौट आई। उसकी मालकिन शोभा श्रेष्ठ उसे पानी पिलाती नजर आईं। यह पल राहत और भावुकता से भरा रहा।
9/12Image Source : AP
नेपाल के धादिंग जिले में फ्लैश फ्लड के बाद चारों ओर कीचड़ और गाद नजर आ रही है। इसी बीच गाद से ढकी मिट्टी में गुड़हल का फूल खिलता दिखाई दिया, जो तबाही के बीच जिंदगी की उम्मीद दिखाता है।
10/12Image Source : AP
नेपाल के धादिंग जिले में त्रिशूली नदी के किनारे एक कीचड़ भरे रास्ते पर नेपाल का राष्ट्रीय झंडा पड़ा दिखाई दिया। हाल में आई भीषण बाढ़ ने आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचाई है।
11/12Image Source : AP
नेपाल के धादिंग जिले के गलछी स्थित श्री बागेश्वरी माध्यमिक स्कूल में एक छात्र की मां बाढ़ से क्षतिग्रस्त कक्षा के अंदर बच्चे का सामान तलाश रही है। कमरे में भरपूर कीचड़ और मलबा जमा है।
12/12Image Source : AP
नेपाल के नुवाकोट जिले के देवीघाट में अपने क्षतिग्रस्त घर से सामान निकालता नजर आया। बाढ़ के बाद घर में चारों तरफ गाद और मलबा जमा हुआ नजर आ रहा है।