1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 78 साल की हुईं हेमा मालिनी, बर्थडे पर बेटी ईशा देओल ने लुटाया प्यार, मां के लिए शेयर किया खूबसूरत मैसेज

78 साल की हुईं हेमा मालिनी, बर्थडे पर बेटी ईशा देओल ने लुटाया प्यार, मां के लिए शेयर किया खूबसूरत मैसेज

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का आज यानी 16 अक्टूबर को जन्मदिन है। आज हेमा मालिनी अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। ईशा देओल ने भी अपनी प्यारी मां को जन्मदिन की बधाई दी है।

Written By: Priya Shukla
Published : Oct 16, 2026 02:59 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 02:59 pm IST
हेमा मालिनी का आज 78वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें बी-टाउन के सितारों से खूब बधाइयां मिल रही हैं। सायरा बानो ने भी ड्रीम गर्ल को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं हेमा मालिनी की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने भी अपनी प्यारी मां के जन्मदिन पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।
1/9 Image Source : Instagram/@imeshadeol
हेमा मालिनी का आज 78वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें बी-टाउन के सितारों से खूब बधाइयां मिल रही हैं। सायरा बानो ने भी ड्रीम गर्ल को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं हेमा मालिनी की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने भी अपनी प्यारी मां के जन्मदिन पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।
ईशा देओल किसी भी खास मौके पर अपनी मां यानी हेमा मालिनी को विश करना नहीं भूलतीं, ऐसे में आज जब उनका जन्मदिन है तो वह कैसे पीछे रहतीं। ईशा ने सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
2/9 Image Source : Instagram/@imeshadeol
ईशा देओल किसी भी खास मौके पर अपनी मां यानी हेमा मालिनी को विश करना नहीं भूलतीं, ऐसे में आज जब उनका जन्मदिन है तो वह कैसे पीछे रहतीं। ईशा ने सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
ईशा देओल ने हेमा मालिनी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह वेस्टर्न वियर में नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए ईशा देओल ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी मम्मा को जन्मदिन मुबारक। आपसे बहुत प्यार करती हूँ, मेरी सबसे प्यारी महिला।'
3/9 Image Source : Instagram/@imeshadeol
ईशा देओल ने हेमा मालिनी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह वेस्टर्न वियर में नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए ईशा देओल ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी मम्मा को जन्मदिन मुबारक। आपसे बहुत प्यार करती हूँ, मेरी सबसे प्यारी महिला।'
बता दें, हेमा मालिनी को भारतीय सिनेमा में 5 दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। उन्होंने 1963 में तमिल फिल्म 'इधु सत्यम' से डेब्यू किया था और फिर हिंदी सिनेमा में कदम रखे। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कॉमेडी और गंभीर, दोनों तरह की भूमिकाएं निभाई हैं।
4/9 Image Source : Instagram/@imeshadeol
बता दें, हेमा मालिनी को भारतीय सिनेमा में 5 दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। उन्होंने 1963 में तमिल फिल्म 'इधु सत्यम' से डेब्यू किया था और फिर हिंदी सिनेमा में कदम रखे। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कॉमेडी और गंभीर, दोनों तरह की भूमिकाएं निभाई हैं।
1968 में उन्होंने 'सपनों का सौदागर' में उन्होंने पहली बार लीड रोल निभाया और इसके बाद बैक टू बैक कई हिट फिल्में दीं। अपने करियर में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया और 'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं।
5/9 Image Source : Instagram/@imeshadeol
1968 में उन्होंने 'सपनों का सौदागर' में उन्होंने पहली बार लीड रोल निभाया और इसके बाद बैक टू बैक कई हिट फिल्में दीं। अपने करियर में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया और 'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं।
हेमा मालिनी ने 1980 में धर्मेंद्र से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने दो बेटियों ईशा और अहाना देओल को जन्म दिया। हेमा मालिनी को 2000 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था, जो भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
6/9 Image Source : Instagram/@imeshadeol
हेमा मालिनी ने 1980 में धर्मेंद्र से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने दो बेटियों ईशा और अहाना देओल को जन्म दिया। हेमा मालिनी को 2000 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था, जो भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
हेमा मालिनी के जन्मदिन पर दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने भी उन्हें बधाई दी है। सायरा बानो ने हेमा मालिनी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और अभिनेत्री को लेकर अपना प्यार जाहिर किया। इसी के साथ उन्होंने हेमा मालिनी को जन्मदिन की बधाई दी।
7/9 Image Source : Instagram/@sairabanu
हेमा मालिनी के जन्मदिन पर दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने भी उन्हें बधाई दी है। सायरा बानो ने हेमा मालिनी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और अभिनेत्री को लेकर अपना प्यार जाहिर किया। इसी के साथ उन्होंने हेमा मालिनी को जन्मदिन की बधाई दी।
8/9
9/9
Advertisement