1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हनी सिंह को साइबर सेल ने पूछताछ के लिए भेजा समन, रैपर ने मांगा 22 अक्टूबर का समय, एजेंसी ने किया इनकार

हनी सिंह को साइबर सेल ने पूछताछ के लिए भेजा समन, रैपर ने मांगा 22 अक्टूबर का समय, एजेंसी ने किया इनकार

 Reported By: Saket Rai,  Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 16, 2026 02:30 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 02:30 pm IST

रैपर यो यो हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने पूछताछ के लिए फिर से समन जारी किया है। हनी सिंह को 16 अक्टूबर को साइबर सेल ने समन जारी किया है, जिसके बाद सिंगर ने 22 अक्टूबर तक का समय मांगा है। लेकिन, उन्हें और समय देने से इनकार करते हुए एजेंसी ने आज ही पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

yo yo honey singh- India TV Hindi
हनी सिंह। Image Source : INSTAGRAM/@YOYOHONEYSINGH

सिंगर और रैपर हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने दिल्ली कॉन्सर्ट में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए समन जारी किया है। साइबर सेल ने उन्हें आज, यानी 16 अक्टूबर को ही अधिकारियों के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। इसके पहले तीन बार सिंगर को समन जारी किया जा चुका है, लेकिन विदेश में होने का हवाला देते हुए हनी सिंह समन टाल चुके हैं। 14 अक्टूबर को हनी सिंह को चौथा समन समन जारी किया गया था, जिसमें 16 अक्टूबर यानी आज अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, जिस पर  सिंगर ने 22 अक्टूबर तक का समय मांगा, लेकिन जांच अधिकारियों ने और समय देने से इनकार करते हुए उन्हें आज ही पेश होने के आदेश दिए हैं।

क्या है मालमा?

दरअसल, पूरा विवाद हनी सिंह के दिल्ली में हुए एक परफॉर्मेंस से जुड़ा है, जिससे सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो में सिंगर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखे थे। वीडियो वायरल होने के बाद हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। वीडियो क्लिप में सिंगर ने कुछ अश्लील बात कही थीं, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर से संपर्क किया और हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद महाराष्ट्र साइबर ने यह कदम उठाया।

पहले भी जारी किया जा चुका है समन

अधिकारियों के अनुसार, हनी सिंह को पहले भी तीन बार समन जारी किया जा चुका है, लेकिन विदेश में होने का हवाला देकर वह जांच अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए। उन्हें 5 अक्टूबर को भी पूछताछ के लिए मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित महाराष्ट्र साइबर सेल ऑफिस बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे और समय की मांग की। इसके बाद 14 अक्टूबर को फिर समन जारी करते हुए उन्हें 16 अक्टूबर को अधिकारियों के सामने पेश होने के आदेश दिए गए, ऐसे में सिंगर ने फिर समय मांगा है। हालांकि, अधिकारी इस बार किसी भी तरह की ढिलाई देने के मूड में नहीं हैं। जांच अधिकारी के अनुसार, अगर आज हनी सिंह पेश नहीं होते हैं तो एजेंसी उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

हनी सिंह  और विवाद

ये पहला मौका नहीं है जब हनी सिंह अपने बयान के लिए विवादों में फंसे हैं। इससे पहले भी हनी सिंह कई बार विवादों में रह चुके हैं। मई 2025 में इंदिरा गांधी स्टेडिम में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान भी हनी सिंह ने अपने एक गाने से विवाद खड़ा कर दिया था। 2 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए थे कि वह सोशल मीडिया और शेयरिंग प्लेटफॉर्म से हनी सिंह के विवादित गाने वॉल्यूम 1 के यूआरएल हटा दिए गए थे। सिंगर के खिलाफ 'हिंदू शक्ति दल' नाम के एक संगठन की याचिका के बाद ये कदम उठाया गया था।

ये भी पढ़ेंः 'मैं सिर्फ 20 साल का था', एकता कपूर का ऑफर ठुकराने के आरोपों पर काजी तौकीर ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस में बताया सच

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।