1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. पेट को स्वस्थ रखने के लिए रोज करें ये काम, डॉक्टर ने दी सलाह

पेट को स्वस्थ रखने के लिए रोज करें ये काम, डॉक्टर ने दी सलाह

अगर आप अपने पेट की सेहत को बेहतर रखना चाहते हैं तो इन कुछ आदतों को अपनी जीवनशैली में शामिल करें। डॉक्टर बता रही हैं वो अच्छी आदतें कौन सी हैं?

Written By: Poonam Yadav
Published : Oct 16, 2026 02:34 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 02:34 pm IST
आपका शरीर हेल्दी रहे इसलिए पेट का स्वस्थ होना बहुत ज़रूरी है क्योंकि ज़्यादातर बीमारी पेट और आंतों में जमी गंदगी की वजह से पनपती है। पुणे स्थित इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे बता हैं कि किन आदतों को अपनाकर आप अपने पेट को स्वस्थ रख सकते हैं।
1/5 Image Source : UNSPLASH

नींबू पानी से करें दिन की शुरुआत: अगर आप अपने दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से करते हैं तो आपके आंतों की सेहत बेहतर होती है। दरअसल, नींबू बॉडी को डिटॉक्सफाई करता है साथ ही नींबू में मौजूद एसिड और गर्म पानी पाचन को बेहतर करने में मदद करते हैं।
2/5 Image Source : unsplash
नींबू पानी से करें दिन की शुरुआत: अगर आप अपने दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से करते हैं तो आपके आंतों की सेहत बेहतर होती है। दरअसल, नींबू बॉडी को डिटॉक्सफाई करता है साथ ही नींबू में मौजूद एसिड और गर्म पानी पाचन को बेहतर करने में मदद करते हैं।
डाइट में बढ़ाए फाइबर: डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि अपनी डाइट में फाइबर को बढ़ाएं। एक दिन में आपको कम से कम 25 से 30 ग्राम फाइबर लेना चाहिए। फाइबर के लिए डाइट में फल, सब्जी, साबुत अनाज, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स जैसे फूड्स को शामिल करें।
3/5 Image Source : unsplash
डाइट में बढ़ाए फाइबर: डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि अपनी डाइट में फाइबर को बढ़ाएं। एक दिन में आपको कम से कम 25 से 30 ग्राम फाइबर लेना चाहिए। फाइबर के लिए डाइट में फल, सब्जी, साबुत अनाज, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स जैसे फूड्स को शामिल करें।
डाइट में फर्मेंटेड फूड्स को करें शामिल:शालिनी सिंह सालुंखे के मुताबिक़,गट हेल्थ को बनाए रखने के लिए ज़रूरी है अपनी डाइट में फर्मेंटेड फूड्स को शामिल करना। दही, छाछ, इडली, डोसा और लस्सी ये सबसे आसानी से मिलने वाले प्रोबायोटिक हैं जो आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।
4/5 Image Source : unsplash

खूब पानी पिएं: अगर आप चाहते हैं कि गट हेल्थ अच्छी रहे तो रोजाना खूब पानी पिएं। रोजाना आप दो से ढाई लीटर पानी पिएं। पानी पीने से आंतों में गुड बैक्टीरिया का संतुलन बना रहता है।
5/5 Image Source : unsplash

Advertisement