कन्या पूजन में कंजकों को क्या गिफ्ट दें? खिलौनों से लेकर स्टेशनरी तक, ये रहे बेस्ट आइडियाज
कन्या पूजन में कंजकों को क्या गिफ्ट दें? खिलौनों से लेकर स्टेशनरी तक, ये रहे बेस्ट आइडियाज
नवरात्रि के नौ दिनों का हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व माना जाता है। लेकिन अष्टमी और नवमी पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस खास मौके पर कन्या पूजन की जाती है। इसकी तैयारी अभी से ही शुरू हो गई होगी। लेकिन हर बार लोगों को एक कंफ्यूजन रहती है कि क्या गिफ्त दिया जाए। अगर आप भी कंजकों के लिए गिफ्ट सर्च कर रहे हैं तो यहां
Published : Oct 16, 2026 12:22 pm IST, Updated : Oct 16, 2026 12:22 pm IST
1/6Image Source : India tv
अष्टमी और नवमी पूजा नवरात्रि के नौ दिनों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस खास मौके पर कन्या पूजन के साथ कंजकों को गिफ्ट भी दिया जाता है। अगर आप भी कंजकों को गिफ्ट देना चाहते हैं तो यहां से आइडिया ले सकते हैं।
2/6Image Source : Magnific
स्टेशनरी आइटम्स: बच्चों को पढ़ाई-लिखाई का सामान बहुत पसंद होता है और यह उनके रोजाना काम भी आता है। ऐसे में आप कंजकों को कलरफुल पेंसिल बॉक्स, अलग-अलग कार्टून कैरेक्टर वाले पेंसिल-रबर सेट, कलरिंग बुक्स, क्रॉन कलर्स या वॉटर कलर्स दे सकते हैं।
3/6Image Source : Magnific
पर्स: कंजकों को नवरात्रि के मौके पर कई गिफ्ट्स मिलते हैं। ऐसे में उन्हें हैंडल करने केआप एक छोटा सा पर्स भी गिफ्ट कर सकते हैं।
4/6Image Source : Magnific
टिफिन बॉक्स और वाटर बोतल: टिफिन बॉक्स और वाटर बोतल भी एक अच्छा ऑप्शन भी हो सकता है। इसे बच्चे स्कूल ले जा सकते हैं। मार्केट में आपको लेटेस्ट डिजाइन वाले छोटे टिफिन बॉक्स या अट्र्रैक्टिव डिजाइन वाली पानी की बोतलें मिल जाएगी।
5/6Image Source : magnific
हेयर एक्सेसरीज और ग्रूमिंग किट: छोटी बच्चियों को सजना-सवरना भी बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में आप इन्हें रंग-बिरंगे हेयर बैंड्स, क्लिप्स, हेयर पिंस, छोटे क्लचर सेट, या सुंदर से पाऊच भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह दिखने में बहुत आकर्षक लगते हैं और बच्चियां इन्हें तुरंत पहनकर दिखाने लगती हैं।
6/6Image Source : Magnific
खिलौने: खिलौने कंजकों के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। आप बजट और उम्र के हिसाब से छोटे खिलौने गिफ्त कर सकते हैं। आप कंजकों को छोटे टेडी बियर, पजल गेम्स, रूबिक क्यूब, या छोटे बोर्ड गेम्स भी दे सकते हैं। इससे बच्चे लंबे समय तक खेल सकते हैं और यह बजट फ्रेंडली है।