सिंदूर खेला पर हाथों में लगाएं आलता, सुहागिनों की सुंदरता में चार-चांद लग जाएंगे
सिंदूर खेला पर हाथों में लगाएं आलता, सुहागिनों की सुंदरता में चार-चांद लग जाएंगे
हाथ-पैरों पर लगा आलता दिखने में खूबसूरत लगता है और इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। त्योहारों पर या कोई शुभ दिन हो तो सुहागिन महिलाएं हाथ पैरों पर आलता लगाती हैं। पैरों पर आलता तो आपने भी लगाया होगा, लेकिन एक बार हाथों पर आलता के ये खूबसूरत डिजाइन कॉपी करें।
Published : Oct 16, 2026 10:44 am IST, Updated : Oct 16, 2026 10:44 am IST
1/7Image Source : India Tv
दुर्गा पूजा पर सिंदूर खेला के दिन लाल-सफेद साड़ी, सोने के गहने, बड़ी लाल बिंदी और हाथों-पैरों में लाल आलता लगाना शुभ माना जाता है। पैरों पर आलता तो ज्यादातर लोग लगाते हैं लेकिन इस बार हाथों पर आलता के ये खूबसूरत डिजाइन कॉपी कर लें। इससे खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे।
2/7Image Source : Instagram
आलता का सबसे सिंपल और परंपरागत डिजाइन गोल बिंदी वाला माना जाता है। इसमें आप हथेली पर बीच में गोल टिक्की बनाएं और उंगलियों के आसपास बीच-बीच में सफेद और लाल छोटी बिंदी बनाकर इसे आसानी से लगा सकते हैं। ये आलता का डिजाइन देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। लाल-सफेद साड़ी के साथ हाथों की खूबसूरत बढ़ जाएगी।
3/7Image Source : Instagram
इन दिनों आलता का मंदिर स्टाइल वाला डिजाइन भी काफी फैशन में है। इसके डिजाइन के साथ गोल बड़ी बिंदी हाथों को खूबसूरत लुक देती है। आप इस डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।
4/7Image Source : Instagram
मेहंदी की तरह ही आलता को भी लगाया जा सकता है। उंगलियों को अच्छी तरह रंगकर हथेलियों पर खूबसूरत डिजाइन बनाकर आलता लगा सकती हैं। इससे पूरा मेहंदी वाला लुक आएगा।
5/7Image Source : Instagram
एक्ट्रेस भी इन दिनों अपनी शादी या त्योहारों पर आलता लगाना पसंद कर रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी ने अपनी शादी में बेहद खूबसूरत और परंपरागत आलता के डिजाइन लगाए।
6/7Image Source : Instagram
फूलों वाले डिजाइन भी हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। आप लाल और सफेद रंग से इस तरह के डिजाइन बना सकती हैं। आलता लगे हाथों की शोभा ही अलग होती है।
7/7Image Source : Instagram
अगर आपको लाल रंग से प्यार है तो इस तरह का आलता भी लगा सकते हैं। जिसमें आगे से पूरे हाथ को रंगा जाता है और पीछे आप कोई सिंपल डिजाइन भी बना सकती हैं।