1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, रोहित दूसरे नंबर पर

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, रोहित दूसरे नंबर पर

टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 22 मैचों में 39 छक्के लगाए हैं।

Written By: Hitesh Jha
Published : Oct 16, 2026 11:03 am IST,  Updated : Oct 16, 2026 11:03 am IST
वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज फिल साल्ट के नाम है। साल्ट ने T20I में विंडीज टीम के खिलाफ 15 मैचों में 44 छक्के लगाए हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने इस फॉर्मेट में 60.9 के औसत से 670 रन बनाए हैं।
1/5 Image Source : AP

भारत के रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। इस टीम के खिलाफ रोहित ने कुल 22 मैच खेले और इस दौरान वह 39 सिक्स लगाने में कामयाब रहे। रोहित के बल्ले से इस दौरान 38.50 के औसत और 142.88 के स्ट्राइक रेट से 693 रन बनाए हैं।
2/5 Image Source : AFP

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 16 मैचों में 38 छक्के लगाए हैं। विंडीज के खिलाफ उन्होंने अपने करियर में 16 मैचों में 38 सिक्स लगाए हैं। इस दौरान वह 43.06 के औसत से 689 रन बनाने में कामयाब रहे।
3/5 Image Source : AP

इंग्लैंड के जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 26 मैचों में बटलर 33 छक्के लगाने में कामयब रहे। इस दौरान वह 33.38 के औसत से 701 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।
4/5 Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। वॉर्नर ने अपने करियर में विंडीज के खिलाफ 15 मैच खेले हैं और इस दौरान वह 28 सिक्स लगाने में कामयाब रहे। इसके साथ ही उनके बल्ले से 47.28 के औसत से 662 रन आए।
5/5 Image Source : AP

Advertisement