1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक रन बनवाने वाली टॉप-5 टीमें

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक रन बनवाने वाली टॉप-5 टीमें

टी20 इंटरनेशनल में पिछले एक दशक में टीमें काफी आसानी से 200 या उससे अधिक रन बनाते हुए दिख रही हैं, ऐसे में गेंदबाजों के लिए काम काफी मुश्किल हो गया है।

Written By: Abhishek Pandey
Published : Oct 16, 2026 08:02 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 08:02 pm IST
इंटरनेशनल क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट की जब शुरुआत हुई थी तो उस समय 20 ओवर्स में यदि कोई टीम 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाती थी, तो उसकी जीत लगभग पक्की मानी जाती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजों के खेलने के अंदाज में इतना बदलाव देखने को मिला जिसके चलते 250 रनों तक का चेज देखने को मिलता है। ऐसे में अब हम आपको टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनवाने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AP

इस लिस्ट में भारतीय टीम सबसे पहले पायदान पर है, जिसमें टीम इंडिया ने जहां टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं तो वहीं 200 या अधिक का स्कोर बनवाया भी है। भारतीय टीम के खिलाफ अब तक विरोधी टीमें 34 बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बना चुकी हैं।
2/6 Image Source : AP

वेस्टइंडीज की टीम जिनकी तरफ से एक से एक धाकड़ गेंदबाज देखने को मिले हैं जिनके खिलाफ टी20 में रन बनाना बल्लेबाजों के लिए आसान काम नहीं रहा है, इसके बावजूद विंडीज टीम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जिसमें उनके खिलाफ अब तक विरोधी टीमें 31 बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने में कामयाब रही हैं।
3/6 Image Source : AP

ऑस्ट्रेलियाई टीम जिनका क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में दबदबा देखने को मिलता है जिसकी बड़ी वजह उनके बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों का भी बेहतरीन प्रदर्शन करना है, लेकिन वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अब तक 26 बार विरोधी टीमें 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने में सफल रही हैं।
4/6 Image Source : AP

इंग्लैंड जिनको क्रिकेट का जनक भी कहा जाता है उनके गेंदबाजों की गिनती भी टी20 इंटरनेशनल के शानदार बॉलर्स में की जाती है, जिसमें वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इंग्लैंड की टीम के खिलाफ अब तक टी20 इंटरनेशनल में 26 बार विरोधी टीमें 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने में कामयाब रही हैं।
5/6 Image Source : AP

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन टीमों में से एक में किया जाता है उनका भी टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है, जिसकी एक बड़ी वजह उनके गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन करना है, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में उनके खिलाफ अब तक 26 बार विरोधी टीमें 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने में कामयाब रहीं हैं।
6/6 Image Source : AP

Advertisement