मरमेड बन रैंप पर उतरीं सारा अर्जुन, ऑफ शोल्डर लहंगे में बनीं मलिका, 21 साल की हसीना से नजरें हटाना मुश्किल
मरमेड बन रैंप पर उतरीं सारा अर्जुन, ऑफ शोल्डर लहंगे में बनीं मलिका, 21 साल की हसीना से नजरें हटाना मुश्किल
'धुरंधर' में अपने अभिनय से सबको इंप्रेस करने वालीं सारा अर्जुन अब अपनी रैंप वॉक से भी फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने लैक्मे फैशन वीक में अपना रनवे डेब्यू किया और अपने अंदाज के लिए फिर तारीफें हासिल कर रही हैं।
Published : Oct 17, 2026 08:48 am IST, Updated : Oct 17, 2026 08:48 am IST
1/7Image Source : Instagram/@anushreereddydesign
'धुरंधर' स्टार सारा अर्जुन पिछले दिनों इस ब्लॉकबस्टर पिल्म को लेकर चर्चा में रहीं, जिसमें उन्होंने एक बार फिर अपनी एक्टिंग स्किल्स साबित कर दीं। बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद सारा अर्जुन रैंप को भी अपने नाम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को लैक्मे फैशन वीक x FDCI में अपना रनवे डेब्यू किया और अपनी पहली ही रैंप वॉक से अब हर तरफ छाई हैं।
2/7Image Source : Instagram/@anushreereddydesign
सारा अर्जुन लैक्मे फैशन वीक में 'लैक्मे सैलून x अनुश्री रेड्डी' कोलैबोरेशन के लिए शोस्टॉपर बनीं और रैंप पर उतरते ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। उनकी वॉक में कॉन्फिडेंस साफ नजर आ रहा था।
3/7Image Source : Instagram/@anushreereddydesign
सारा अर्जुन ने नई दिल्ली के ताज पैलेस में रनवे पर वॉक किया। इस दौरान उन्होंने डिजाइनर के फॉल ब्राइडल कलेक्शन 'माया' (MAYA) का पाउडर-ब्लू ब्राइडल गाउन पहना हुआ था।
4/7Image Source : ani
बारीक सफेद कढ़ाई, स्कल्पटेड पेपलम और मरमेड हेम वाले लहंगे में सारा रैंप पर उतरीं, जो ब्राइडल फैशन की एक ऐसी झलक पेश कर रहा था जो किसी रोमांटिक फेयरी टेल से प्रेरित लग रहा था।
5/7Image Source : Instagram/@anushreereddydesign
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सारा अर्जुन ने अपने रनवे डेब्यू को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि उनका डेब्यू ठीक वैसा ही था जैसा उन्होंने सोचा था। सारा ने बताया कि उनके दिमाग में हमेशा से ये बात साफ थी कि उनका पहला एक्सपीरियंस कैसा होगा और ये बिलकुल वैसा ही था।
6/7Image Source : Instagram/@anushreereddydesign
सारा ने अपने लुक को लेकर भी खुशी जाहिर की और कहा कि उन्हें ये आउटफिट देखकर बेहद खुशी हुई और इसका कलर और सिल्हूट उन्हें बेहद पसंद आया। अब सारा अपनी रैंप वॉक के लिए फैंस से तारीफें बटोर रही हैं। कई का कहना है कि उनका डेब्यू देखकर लगा ही नहीं कि ये उनका पहला रैंप वॉक था।
7/7Image Source : Instagram/@saraarjunn
सारा अर्जुन पिछले दिनों 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' को लेकर चर्चा में रहीं, जिसमें उन्होंने येलीना जमाली की भूमिका निभाई थी। वहीं 'यूफोरिया' में भी उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। अब फैंस को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के ऐलान का इंतजार है।