सेहत के लिए वरदान से कम नहीं सोयाबीन, डॉक्टर ने बताए इसके कमाल के फायदे
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं सोयाबीन, डॉक्टर ने बताए इसके कमाल के फायदे
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभांशु वत्स के अनुसार, सोयाबीन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खासकर शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है।
Published : Sep 01, 2026 05:20 pm IST, Updated : Sep 01, 2026 05:20 pm IST
1/5Image Source : magnific
मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभांशु वत्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि सोयाबीन खाने से क्या क्या फायदे होते हैं।
2/5Image Source : magnific
कम्प्लीट प्रोटीन का स्रोत: सोयाबीन उन चुनिंदा प्लांट-बेस्ड फूड्स में से एक है, जिसमें शरीर के लिए सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। यह मांसपेशियों की मरम्मत और बॉडी बिल्डिंग के लिए बहुत फायदेमंद है।
3/5Image Source : magnific
पेट को लंबे समय तक भरा रखना: प्रोटीन से भरपूर होने के कारण सोयाबीन खाने से बार-बार भूख नहीं लगती, जिससे वजन नियंत्रित करने में आसानी होती है।
4/5Image Source : magnific
ब्लड शुगर कंट्रोल: संतुलित आहार के हिस्से के रूप में सोयाबीन का सेवन करने से यह अचानक से ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद कर सकता है।
5/5Image Source : magnific
दिल और कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा: सोयाबीन में गुड फैट्स और पोषक तत्व होते हैं, जो दिल की सेहत को दुरुस्त रखने और खराब कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मददगार हैं।