Published : Oct 18, 2026 01:53 pm IST, Updated : Oct 18, 2026 01:53 pm IST
1/4Image Source : Pinterest
विजयदशमी के शुभ दिन पर आप कुछ आसान उपाय करके राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभावों से बच सकते हैं। इन उपायों को करने से आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आने लगते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
2/4Image Source : TWITTER/@VASTUDIARY
विजयदशमी की शाम में आपको शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और शमी के पेड़ तले दीपक जरूर जलाना चाहिए। इस आसान से उपाय को करने से शनि के साथ ही राहु-केतु के बुरे प्रभावों से भी आपको मुक्ति मिल सकती है। TWITTER/@VASTUDIARY
3/4Image Source : Unsplash
दशहरे के दिन आपको 3, 5 या 7 पत्ते लेने चाहिए और इन पर लाल सिंदूर से जय श्री राम लिखना चाहिए। इन पत्तों को किसी हनुमान मंदिर में जाकर रख आएं, ध्यान रखें कि पत्तों को गलती से भी हनुमान जी के चरणों में न रखें। इस उपाय को करने से शनि दोष दूर होता है और साथ ही राहु-केतु भी शांत होते हैं।
4/4Image Source : Unsplash
रावण दहन के बाद राख को एक लाल पोटली में रखकर लाएं और इसे घर की पूर्व दिशा में रख दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से कालसर्प दोष दूर होता है और साथ ही शनि और राहु-केतु के बुरे प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है।