1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. नवरात्रि की अष्टमी और नवमी के दिन कर लें ये अचूक उपाय, धन-धान्य में होगी बरकत

नवरात्रि की अष्टमी और नवमी के दिन कर लें ये अचूक उपाय, धन-धान्य में होगी बरकत

नवरात्रि की अष्टमी और महानवमी के दिन इन आसान उपायों को करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि महाष्टमी और नवमी के दिन किन खास उपायों को करना चाहिए।

Written By: Vineeta Mandal
Published : Oct 18, 2026 11:13 am IST,  Updated : Oct 18, 2026 11:13 am IST
शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। इसे महाअष्टमी और महानवमी के नाम से जाना जाता है। महाअष्टमी के दिन मां गौरी और महानवमी के दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इसके अलावा नवरात्रि की अष्टमी और नवमी के दिन इन विशेष उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
1/5 Image Source : PEXELS

शारदीय नवरात्रि 2026 की अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को रहेगी। इसी दिन मां महागौरी की उपासना की जाती है। मां गौरी की कृपा से जीवन में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं होती है।
2/5 Image Source : PEXELS
शारदीय नवरात्रि 2026 की अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को रहेगी। इसी दिन मां महागौरी की उपासना की जाती है। मां गौरी की कृपा से जीवन में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं होती है।
नवरात्रि की अष्टमी के दिन मिट्टी को घी और पानी में सानकर नौ गोलियां बना उन्हें छांव में सुखा कर पीले सिंदूर के साथ कटोरी में रखकर देवी को चढ़ाएं। नवमी के दिन इन गोलियों को नदी में बहा दें। सिंदूर उसमें से निकाल ले और काम पर जाते समय टीका लगाएं। इस उपाय को करने से धन और वैभव की प्राप्ति होती है।
3/5 Image Source : PEXELS

शारदीय नवरात्रि की महानवमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। देवी सिद्धिदात्रि में संसार की सारी शक्तियां समाहित हैं। ये भक्तों की सभी इच्छायें पूरी करती हैं।
4/5 Image Source : PEXELS
शारदीय नवरात्रि की महानवमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। देवी सिद्धिदात्रि में संसार की सारी शक्तियां समाहित हैं। ये भक्तों की सभी इच्छायें पूरी करती हैं।
नवरात्रि के महानवमी के दिन घर की मालकिन तुलसी का पौधा लाकर, अपने हाथ से सवा दो हाथ ऊंचाई पर लगाएं। नित्य सिंदूर, जल चढ़ाएं और कृष्ण पक्ष की अष्टमी से चतुर्दशी तक दीपक जरूर जलाएं। सभी इच्छाओं की पूर्ती होगी और घर में खुशहाली आएगी।
5/5 Image Source : PEXELS

Advertisement