1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. पानी पीने को लेकर की गईं ये गलतियां कर सकती हैं किडनी को खराब

पानी पीने को लेकर की गईं ये गलतियां कर सकती हैं किडनी को खराब

आइए जानते हैं कि पानी पीते समय किन गलतियों से बचना चाहिए और किडनी को स्वस्थ रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Written By: Poonam Yadav
Published : Oct 18, 2026 11:42 am IST,  Updated : Oct 18, 2026 11:42 am IST
पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने और किडनी को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी पीने से जुड़ी कुछ गलतियां आपकी किडनी की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं? पुणे स्थित इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे बता हैं कि पानी की इन गलतियों से आपकी किडनी हो सकती है
1/5 Image Source : UNSPLASH

ज़्यादा पानी पीना: बहुत ज़्यादा पानी पीना सीधे खून में सोडियम लेवल काफी कम हो सकता है। खासकर, जिन लोगों की किडनी पहले से खराब है उनकी किडनियां पानी और नमक को बाहर नहीं निकाल पातीं।
2/5 Image Source : UNSPLASH
ज़्यादा पानी पीना: बहुत ज़्यादा पानी पीना सीधे खून में सोडियम लेवल काफी कम हो सकता है। खासकर, जिन लोगों की किडनी पहले से खराब है उनकी किडनियां पानी और नमक को बाहर नहीं निकाल पातीं।
कम पानी पीना: कम पानी पीने से शरीर में पथरी और यूटीआई की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अगर इस समस्या का समय पर इलाज न कराया जाए, तो यह धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
कम पानी पीना: कम पानी पीने से शरीर में पथरी और यूटीआई की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अगर इस समस्या का समय पर इलाज न कराया जाए, तो यह धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है।
एक साथ बहुत पानी पीना और बहुत देर तक पानी ही न पीना: डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि अगर आप एक साथ बहुत पानी पी रहे हैं या बहुत देर तक पानी नहीं पी रहे हैं तो इससे बॉडी का फ्लूइड बैलेंस बिगड़ सकता है और उसका खामियाजा आपकी किडनी को उठाना पड़ सकता है।
4/5 Image Source : UNSPLASH
एक साथ बहुत पानी पीना और बहुत देर तक पानी ही न पीना: डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि अगर आप एक साथ बहुत पानी पी रहे हैं या बहुत देर तक पानी नहीं पी रहे हैं तो इससे बॉडी का फ्लूइड बैलेंस बिगड़ सकता है और उसका खामियाजा आपकी किडनी को उठाना पड़ सकता है।
फिटकरी का पानी: अगर आप लम्बे समय तक फिटकरी का पानी पीते हैं तो इससे आपकी किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि इससे पानी तो साफ हो सकता है लेकिन आपकी किडनी कमजोर हो सकती है।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement