मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए रणबीर कपूर, देवी मां के आगे जोड़े हाथ, पंडित जी के छूकर लिया आशीर्वाद
मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए रणबीर कपूर, देवी मां के आगे जोड़े हाथ, पंडित जी के छूकर लिया आशीर्वाद
शनिवार की शाम रणबीर कपूर मुखर्जी परिवार के दुर्गा पंडाल में माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान एक्टर लाल रंग के शॉर्ट कुर्ता और व्हाइट पायजामा में दिखाई दिए, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।
Published : Oct 18, 2026 11:19 am IST, Updated : Oct 18, 2026 11:19 am IST
1/7Image Source : viral bhayani
रणबीर कपूर इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये बहुचर्चित फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले रणबीर पूरी तरह अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस बीच फिल्म प्रमोशन से समय निकालकर रणबीर मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में भी शामिल हुए।
2/7Image Source : viral bhayani
शनिवार को रणबीर कपूर मुखर्जी परिवार के नॉर्थ बॉम्बे सॉर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे और दुर्गा पूजा में शामिल हुए और देवी मां के दर्शन किए और देवी मां की पूजा-अर्चना की।
3/7Image Source : viral bhayani
पंडाल पहुंचते ही रणबीर कपूर ने पुजारी के पैर छुए और फिर देवी मां की प्रतिमा के आगे हाथ जोड़कर खड़े हो गए। इसके बाद उन्होंने पुजारी से टीका लगवाया और अयान मुखर्जी सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।
4/7Image Source : viral bhayani
दुर्गा पंडाल में रणबीर कपूर ने हर्षदीप सिंह के साथ गाना भी गाया। स्टेज पर पहुंचते ही रणबीर ने फैंस का अभिवादन किया और फिर 'ये जवानी है दीवानी' का फेमस गाना 'कबीरा' गाकर फैंस का मनोरंजन किया।
5/7Image Source : viral bhayani
रणबीर कपूर यहां फुल ट्रेडिशनल लुक में पहुंचे थे। उन्होंने लाल और गोल्डन कलर का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। माता की पूजा के बाद रणबीर ने हाथ जोड़कर तस्वीरें क्लिक कराईं।
6/7Image Source : viral bhayani
रणबीर ने माता के दर्शन करने के बाद अपने जिगरी दोस्त अयान मुखर्जी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और साथ में तस्वीरें भी क्लिक कराईं। इन तस्वीरों पर अब फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
7/7Image Source : viral bhayani
बता दें, नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल मुंबई के सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित दुर्गा पंडालों में से एक है। हर साल मुखर्जी परिवार, जिसमें काजोल और रानी मुखर्जी शामिल हैं, यहां देवी मां का स्वागत करता है और बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी यहां देवी मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।