टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज, संजू सैमसन टॉप पर
टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज, संजू सैमसन टॉप पर
टी20 फॉर्मेट में अब अधिकतर टीमों के पास ऐसे विकेटकीपर मौजूद हैं जो बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते हैं और टॉप ऑर्डर में खेलते हैं। ऐसे में हम आपको फुल मेंबर्स में टीमों में टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Oct 18, 2026 01:34 pm IST, Updated : Oct 18, 2026 01:34 pm IST
1/6Image Source : PTI
इंटरनेशनल क्रिकेट में अब लगभग हर टीम के पास ऐसे विकेटकीपर मौजूद हैं जो विकेट के पीछे अपना कमाल दिखाने के साथ बल्ले से भी अहम भूमिका अदा करते हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह टी20 फॉर्मेट हैं, जिसमें हर खिलाड़ी को पूरी तरह से खुलकर खेलने का मौका मिलता है। टी20 इंटरनेशनल में अधिकतर टीमों के पास ऐसे विकेटकीपर मौजूद हैं जो 20 ओवर्स विकेटकीपिंग करने के साथ बल्लेबाजी में ओपनिंग की भी जिम्मेदारी को संभालते हैं। ऐसे में हम आपको टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों के लिए एक खेलते हुए एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
भारतीय टीम के पास टी20 इंटरनेशनल में मौजूदा समय एक से एक विकेटकीपर बल्लेबाज के विकल्प मौजूद हैं, जिसमें एक नाम संजू सैमसन का भी है, जो पिछले कुछ सालों में लगातार इस विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी टीम इंडिया के लिए T20I में संभालने के साथ पारी की शुरुआत करने भी उतर रहे हैं। संजू सैमसन एक साल में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले फुल मेंबर्स खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर काबिज हैं, जिसमें उनके बल्ले से साल 2026 में 22 मैचों में जहां 32.38 के औसत से 680 रन देखने को मिले हैं तो वहीं उन्होंने 42 छक्के भी लगाए हैं।
3/6Image Source : AFP
एक साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले फुल मेंबर्स टीमों के विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज टीम के पूर्व खिलाड़ी निकोलस पूरन का नाम है। निकोलस पूरन ने साल 2024 में T20I में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 19 मैचों में खेलते हुए जहां 28.62 के औसत से 458 रन बनाए थे, तो वहीं उनके बल्ले से कुल 39 छक्के देखने को मिले थे।
4/6Image Source : AFP
पाकिस्तानी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं, जिसमें वह तीसरे नंबर पर हैं। रिजवान ने फुल मेंबर्स टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पाकिस्तानी टीम की तरफ से साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल में कुल 27 मुकाबले खेले थे जिसमें वह 70.29 के औसत से कुल 1195 रन बनाने में कामयाब रहे और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 38 छक्के देखने को मिले थे।
5/6Image Source : AP
वेस्टइंडीज टीम के कप्तान शे होप जिनकी गिनती मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों में की जाती है, वह विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फुल मेंबर्स टीमों में T20I में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। शे होप ने साल 2026 में 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 50.08 के औसत से 601 रन बनाने के साथ कुल 36 छक्के भी लगाए हैं।
6/6Image Source : AP
शे होप इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर भी मौजूद हैं, जिसमें विंडीज टीम के इस शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज के बल्ले से साल 2025 में 16 T20I मैचों में जहां 40.46 के औसत से कुल 526 रन देखने को मिले थे, तो वहीं शे होप इस दौरान कुल 32 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे थे।