1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रात की बची हुई सूखी रोटियों का नाश्ता, खाते ही मुंह में आ जाएगा पानी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

रात की बची हुई सूखी रोटियों का नाश्ता, खाते ही मुंह में आ जाएगा पानी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 17, 2026 10:46 am IST,  Updated : Feb 17, 2026 10:46 am IST

Leftover Basi Roti Recipe: रात की रोटी बच जाएं तो उन्हें फेंकने की बजाय सुबह टेस्टी नाश्ता बनाकर खा लें। रात की बासी रोटी से तैयार किया गया ये नाश्ता बनाकर खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

बासी रोटी का नाश्ता- India TV Hindi
बासी रोटी का नाश्ता Image Source : INSTA/@GEETASCOOKING

कई बार रात का खाना बच जाता है। रात की सब्जी का इस्तेमाल तो दोबारा गर्म करके किया जा सकता है, लेकिन बासी रोटियों का स्वाद अच्छा नहीं लगता है। इसलिए आप रात की रोटियों को ऐसे ही नॉर्मल खाने की बजाय उनके एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी तैयार कर सकते हैं। गर्मियों में रात की बची रोटियों से बना ये नाश्ता आपका पेट भर देगा और पेट को ठंडा भी रखेगा। सबसे खास बात ये है कि इससे अन्न की बर्बादी नहीं होगी और आपको नाश्ता बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। आइये जानते हैं रात की बची हुई सूखी रोटी से नाश्ता कैसे बनाएं?

रात की बची हुई बासी रोटी का नाश्ता 

पहला स्टेप- इसके लिए रात की बची हुई रोटियों को धीमी आंच पर करारी होने तक सेंक लें। रोटियां जब थोड़ी ठंडी हो जाएं तो उन्हें छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और किसी प्लेट में रख दें। 

दूसरा स्टेप- अब गाढ़ा दही लें और उसमें थोड़ा ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। इसमें 2 चम्मच धनिया पुदीना की चटनी मिलाएं। इसमें लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसमें टुकड़ों में टूटी हुई रोटियां डाल दें।

तीसरा स्टेप- सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और इसमें 1 बड़ा प्याज बारीक काटकर डाल दें। 5 मिनट के लिए इसे ऐसे ही रख दें और फिर इसे किसी प्लेट में डालें। ऊपर से थोड़ा प्याज, हरा धनिया, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। 

इस नाश्ते को खाने के बाद काफी देर तक आपका पेट भरा रहेगा। गर्मियों में दही, प्याज और रोटी से बना ये नाश्ता पेट को ठंडक देता है। इस नाश्ते को करने से आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी। इसका स्वाद काफी हद तक दही पापड़ी चाट जैसा लगता है। अब किसी दिन रोटी बच जाएं तो आप उन्हें फेंकने की बजाय इस तरह नाश्ते में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल