1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाकर खाएं मटर की कचौड़ी, एकदम खस्ता बनेंगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में बनाकर खाएं मटर की कचौड़ी, एकदम खस्ता बनेंगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 17, 2026 06:30 am IST,  Updated : Feb 17, 2026 06:30 am IST

Matar Ki Kachori Recipe: नाश्ते में मटर की कचौड़ी खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं। एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। मटर की कचोड़ी इतनी खस्ता और स्वादिष्ट बनेंगी कि खाने वाले दीवाने हो जाएंगे।

मटर की कचौड़ी रेसिपी- India TV Hindi
मटर की कचौड़ी रेसिपी Image Source : INDIA TV

नाश्ते में कुछ मजेदार टेस्टी खाना है तो मटर की कचौड़ी बनाकर खा सकते हैं। मटर की कचौड़ी आसानी से तैयार हो जाने वाली रेसिपी है। ठंड के दिनों में गर्मागरम मटर की कचौड़ी खाने में खूब टेस्टी लगती हैं। हरी मटर की कचौड़ी (Peas Kachori) सुबह या शाम किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं। बच्चों को भी हरे रंग की कचौड़ी खाने में टेस्टी लगती है। खास बात ये है कि मटर की कचौड़ी खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन और जरूरी विटामिन भी मिल जाते हैं। ठंड में नाश्ते के लिए हरी मटर की कचौड़ी हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। जानते हैं मटर की कचौड़ी की रेसिपी?

मटर की कचौड़ी की रेसिपी (Peas Paratha Recipe)

पहला स्टेप- मटर की कचौड़ी बनाने के लिए 1 कप हरे मटर, मैदा और आटा मिक्स, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा हरा धनिया, 1 बारीक कटा प्याज, थोड़ा जीरा, 1 टुकड़ा अदरक कद्दूकस, 2-3 कली लहसुन, गरम मसाला, धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक और थोड़ा नींबू का रस। कचौड़ियां बनाने के लिए तेल चाहिए।

दूसरा स्टेप- कचौड़ी बनाने के लिए आटे में थोड़ा नमक और 2 चम्मच ऑयल डालकर मुलायम आटा गूंथ लें। आटे को सेट होने के लिए रख दें और मटर को छीलकर पानी में डालकर 5-7 मिनट के लिए उबाल लें। जब मटर हल्की मुलायम हो जाएं तो पानी से किसी छलनी में निकाल लें।

तीसरा स्टेप- मटर को ठंडा होने पर मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। मटर पीसते वक्त ही हरी मिर्च डाल लें। एक पैन गैस पर रखें और उसमें तेल डालें। अब जीरा, कटा प्याज, अदरक, लहसुन डालकर भूनें। इन चीजों को फ्राई करने के बाद इसमें पिसी मटर और सूखे मसाले मिला लें। ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डाल दें। गैस बंद करके स्टफिंग को ठंडा होने दें।

चौथा स्टेप- अब आटे से कचौड़ी के लिए लोई तोड़ लें और उसमें मटर का तैयार मिश्रण भर दें। अब कचौड़ी को हल्के हाथ से थोड़ा बड़ा कर लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और गैस की फ्लेम मीडियम कर दें। अब इसमें तैयार की गई कचौड़ियां डाल दें। कचौड़ी को धीमी आंच पर सेंकने से ज्यादा खस्ता बनेंगी। गोल्डन ब्राउन होने तक कचौड़ियों को अच्छी तरह से सेंक लें। 

तैयार हैं हरी मटर का स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर कचौड़ियां। आप कचौड़ी को हरी चटनी, खट्टी चटनी, दही या फिर चाय और सॉस के साथ खा सकते हैं। नाश्ते में हरी मटर की कचौड़ी सभी को बहुत पसंद आएंगी। अगर आपके पास सुबह समय नहीं है तो रात में ही इसकी स्टफिंग तैयार करके रख दें। आप डिनर में भी मटर की कचौड़ी बना सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल