Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026 Schedule: 17 फरवरी को 3 अहम मुकाबले, बिना खेले ऑस्ट्रेलिया की किस्मत का होगा फैसला

T20 World Cup 2026 Schedule: 17 फरवरी को 3 अहम मुकाबले, बिना खेले ऑस्ट्रेलिया की किस्मत का होगा फैसला

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Feb 16, 2026 11:25 pm IST, Updated : Feb 16, 2026 11:27 pm IST

टी20 विश्व कप 2026 में 17 फरवरी को तीन मैच खेले जाएंगे। इस दिन ऑस्ट्रेलिया का मैच तो नहीं है, लेकिन टीम की नजर मंगलवार को तीन बजे से शुरू होने वाले मैच पर होगी।

australia cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार यानी 17 फरवरी को भी कई अहम मैच खेले जाएंगे। खास बात ये है कि इस दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान पर तो नहीं होगी, लेकिन उसकी किस्मत का फैसला होने की उम्मीद जरूर है। एक बार फिर सुबह 11 बजे से लेकर रात तक लगातार मैचों का सिलसिला जारी रहेगा। पूरा​ दिन रोमांचक मैच खेले जाएंगे। चलिए जरा मंगलवार को पूरा शेड्यूल नोट कर लीजिए। 

मंगलवार को पहले मैच में होगी कनाडा की न्यूजीलैंड से टक्कर

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार को पहला मैच कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये मैच सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर होना है। न्यूजीलैंड की टीम अभी तक तीन मैच खेलकर दो मैच अपने नाम कर चुकी है और उसके पास चार अंक हैं। अगर इस मैच को न्यूजीलैंड की टीम जीत करती है तो उसकी सीधे सुपर 8 में एंट्री हो जाएगी। कनाडा की टीम दो मैच खेलकर अभी तक एक भी जीत नहीं पाई है। उसका खाता खाली है। 

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच तीन बजे से खेला जाएगा अहम मुकाबला

दिन का दूसरा मैच बहुत ज्यादा अहम है। वैसे तो मैच जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच है, लेकिन इस पर ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज्यादा नजर रहेगी। आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे मुकाबला दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। ये मैच श्रीलंका के पल्लेकेले में होगा। अगर इस मैच को जिम्बाब्वे ने जीत लिया तो उसके छह अंक हो जाएंगे और इसके साथ ही टीम सुपर 8 में चली जाएगी और ऑस्ट्रेलिया का खेल खत्म हो जाएगा। इस बीच अगर मैच में आयरलैंड ने जीत दर्ज की तो आयरलैंड के भी चार अंक हो जाएंगे। इससे आयरलैंड की टीम अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल जाएगी, लेकिन इसके बाद भी सुपर 8 के लिए ऑस्ट्रेलिया की सांसें चलती रहेंगी। यानी ये दिन का सबसे बड़ा मैच है। 

नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच भी खेला जाएगा मैच

दिन का तीसरा और आखिरी मैच नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाना है। ये मैच शाम सात बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। स्कॉटलैंड की टीम अब तक तीन में से एक मैच जीती है और उसके पास दो अंक हैं। टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। नेपाल की तीन मैच खेल चुकी है और उसे जीत नहीं मिली है। ये नेपाल का आखिरी मैच होगा। टीम सुपर 8 की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने सुपर 8 में की एंट्री, ऑस्ट्रेलिया का मामला इफ और बट में फंसा, ऐसा है सिनेरियो

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से बौखलाया आसिम मुनीर, मोहसिन ​नकवी की हो सकती है PCB से छुट्टी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement