Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पथुम निसंका का टी20 वर्ल्ड कप में तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 में मारी धमाकेदार एंट्री

पथुम निसंका का टी20 वर्ल्ड कप में तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 में मारी धमाकेदार एंट्री

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 16, 2026 10:52 pm IST, Updated : Feb 16, 2026 10:55 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पथुम निसंका ने धमाकेदार शतक लगाया है। इस शतकीय पारी के दमपर पर श्रीलंका ने 182 रन के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया।

Pathum Nissanka- India TV Hindi
Image Source : AP पथुम निसंका

Pathum Nissanka century: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मैच में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। श्रीलंका ने निसंका की इस शानदार शतकीय पारी के बदौलत 182 रन के टारगेट को सिर्फ 18 ओवर में चेज कर लिया। इसके साथ ही श्रीलंका की टीम सुपर-8 में भी पहुंचने में कामयाब रही है। टी20 वर्ल्ड कप के इस एडिशन का ये पहला शतक है। इससे पहले इस वर्ल्ड कप में आयरलैंड के स्टैंड इन कप्तान लोर्कन टकर ओमान के खिलाफ 94 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

निसंका ने की महेला जयवर्धने की बराबरी

पथुम निसंका ने शतक लगाकर T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में महेला जयवर्धने की बराबरी कर ली है। जयवर्धने ने साल 2010 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 रन की पारी खेली थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में निसंका ने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर भी जयवर्धने का नाम है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2010 में नाबाद 98 रन बनाए थे।

निसंका ने लगाया श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज शतक

निसंका श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अपनी ही बराबरी की है। निसंका ने दो बार टी20 इंटरनेशनल में 52 गेंदों में शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 2025 में दुबई में भारत के खिलाफ 52 बॉल पर शतक लगाया था। वहीं उन्होंने इस मैच में भी 52 गेंदों में सेंचुरी लगाई है। श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड कुसल परेरा के नाम है। उन्होंने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 बॉल सेंचुरी ठोकी थी।

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दी पटखनी

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 181 रन बनाए थे। टीम के लिए मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने अर्धशतक लगाया था। श्रीलंका ने इस टारगेट को निसंका की इस सेंचुरी के बदौलत सिर्फ 18 ओवर में हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही अब ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है। निसंका को उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

यह भी पढ़ें

'गुस्सा छोड़ दो भाई'- सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप के लिए रील बनाकर भेजा मैसेज, VIDEO हो गया वायरल

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से बौखलाया आसिम मुनीर, मोहसिन ​नकवी की हो सकती है PCB से छुट्टी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement