1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडिया ए सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, 24 साल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

इंडिया ए सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, 24 साल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 23, 2026 09:23 am IST,  Updated : Oct 23, 2026 10:59 am IST

इंडिया ए के खिलाफ 3 मल्टी डे मैचों के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वॉड में आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क सहित 11 ऐसे प्लेयर्स हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Rhys Mariu- India TV Hindi
रीस मारियू Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड ने इंडिया ए के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए अपनी ए टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच तीन चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 24 अक्टूबर से हो रही है। न्यूजीलैंड की इस युवा टीम की कमान 24 साल के रीस मारियू को सौंपी गई है, जो घरेलू क्रिकेट में कैंटरबरी के लिए खेलते हैं। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच लिंकन में होंगे, जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

ए सीरीज के लिए हुआ है 19 प्लेयर का चयन

इन चार दिवसीय अनऑफीशियल मैचों के लिए कुल 19 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिनमें हेनरी निकोल्स समेत 11 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूजीलैंड के लिए खेल चुके हैं। पहले दो मैचों में टीम की कप्तानी रीस मारियू करेंगे, जबकि तीसरे मैच के कप्तान का फैसला बाद में किया जाएगा। हर मैच के लिए 13-13 खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा जाएगा और बाकी खिलाड़ी अपने घरेलू मैच खेलते रहेंगे।

टीम सेलेक्शन के बाद  हाई-परफॉर्मेंस हेड पीट सैनफोर्ड ने क्या कहा?

टीम का चयन करने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट के हाई-परफॉर्मेंस हेड पीट सैनफोर्ड ने कहा कि वे इंडिया ए टीम की मेजबानी करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाड़ियों को केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, देवदत्त पडिक्कल, आकिब नबी, वाशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल जैसे शानदार खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

इंडिया ए स्क्वॉड में भी कई अनुभवी खिलाड़ी हैं शामिल

इंडिया ए टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर जैसे अनुभवी खिलाड़ी खेलेंगे, जो पहले से ही इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव रखते हैं। इससे न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को सीनियर टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले एक मजबूत टीम के सामने अपनी तैयारी परखने का बेहतरीन मौका मिलेगा। इस सीरीज के लिए ध्रुव जुरेल को इंडिया ए का कप्तान नियुक्त किया गया है। ऋषभ पंत चोट की वजह से पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड ‘ए’ की टीम (पहला मैच): रीस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, मैक्स चू, क्रिस्टियन क्लार्क डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर) कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेडेन लेनोक्स, जैरोड मैके, टिम रॉबिन्सन, फ्रेजर शीट

न्यूजीलैंड ‘ए’ की टीम (दूसरा मैच): रीस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, क्रिस्टियन क्लार्क, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेडेन लेनोक्स, जैरोड मैके, टिम रॉबिन्सन, फ्रेजर शीट

न्यूजीलैंड ‘ए’ की टीम (तीसरा मैच): आदि अशोक, मैट बॉयल, मैक्स चू (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, कर्टिस हीफी, साइमन कीन, निक केली, बेन लिस्टर, रीस मारियू, जैरोड मैके, कैम पॉल, हेनरी निकल्स, फ्रेजर शीट

यह भी पढ़ें

संजू सैमसन ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद दिया बड़ा बयान, बोले-हमारा मकसद पावरप्ले में मैच खत्म करना

'मेरी नजर में इस दोहरे शतक की कोई कीमत नहीं'- श्रीलंका के हाथों हार के बाद छलका हैरी ब्रूक का दर्द

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।