1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद दिया बड़ा बयान, बोले-हमारा मकसद पावरप्ले में मैच खत्म करना

संजू सैमसन ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद दिया बड़ा बयान, बोले-हमारा मकसद पावरप्ले में मैच खत्म करना

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 23, 2026 06:36 am IST,  Updated : Oct 23, 2026 06:36 am IST

क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू सैमसन ने धुआंधार अर्धशतक लगाया। टीम इंडिया ने 226 रन का टारगेट आसानी से चेज कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद संजू ने बड़ा बयान दिया है।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : GETTY

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 226 रन का टारगेट 4 विकेट रहते हासिल कर लिया। टीम इंडिया की इस जीत में संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। भारत ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 230 रन बनाकर टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। इस मैच के बाद सैमसन ने कहा कि टीम इंडिया ने पावरप्ले में ही मैच को विरोधी टीम की पहुंच से दूर करने पर जोर दिया है और मौका मिलने पर वह ऐसा करने की कोशिश करती है।

संजू सैमसन ने टीम इंडिया के अप्रोच को लेकर क्या कहा?

मैच खत्म होने के बाद संजू सैमसन से जब यह पूछा गया कि अगर लक्ष्य छोटा होता, तो क्या टीम की बल्लेबाजी करने का तरीका कुछ अलग होता? इस पर उन्होंने साफ कहा कि इससे उनकी खेल की रणनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, उन्होंने यह जरूर बताया कि मैच के अलग-अलग चरणों जैसे पावरप्ले, बीच के ओवर और आखिरी ओवर के हिसाब से खेलने का तरीका बदल जाता है। अच्छी शुरुआत मिलने पर प्लानिंग अलग होती है, लेकिन उनकी सोच हर हाल में आक्रामक रहकर मैच को जल्द से जल्द अपने नाम करने की होती है।

पावरप्ले में ही मैच खत्म करने की कोशिश करती है टीम इंडिया- संजू सैमसन

POTM अवॉर्ड जीतने के बाद सैमसन ने कहा कि अगर टीम 170 रन जैसे टारगेट का पीछा करते हुए शुरुआत में ही तूफानी बल्लेबाजी कर दे, तो वे कोशिश करते हैं कि पावरप्ले के शुरुआती ओवरों में ही मैच का फैसला कर दें। पिछले कुछ सालों से उनकी टीम यही आक्रामक रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनके या अभिषेक शर्मा की बात नहीं है, बल्कि टीम का हर खिलाड़ी इसी निडर सोच के साथ मैदान पर उतरता है। साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारतीय टीम लगातार इसी अंदाज में क्रिकेट खेल रही है और जो तरीका टीम के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है, वे उसी रास्ते पर आगे भी चलना चाहते हैं।

मैच का हाल

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाने में कामयाब रही। कीवी टीम के लिए फिन एलन ने 24 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं ग्लेन फिलिप्स 40 गेंदों में 82 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। जवाब में टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। टीम के लिए सैमसन के आलावा नमन धीर ने 15 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं अक्षर पटेल ने 14 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें

भारतीय टीम बन गई T20I में सिक्सर किंग, वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर किया कब्जा

श्रीलंकाई टीम ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में चेज किया दूसरा सर्वाधिक टारगेट, ट्राई सीरीज में इंग्लैंड को दी मात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।